Gold-Silver Value 17 Might: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी के भाव में मामूली तेजी, बाजार जाने से पहले जान लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 17 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 73387 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 51 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में मामुली तेजी देखी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 04:50:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 04:50:30 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 17 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 73387 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 51 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी आई है। चांदी का भाव 86271 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 16 मई से 31 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 16 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73438 रुपये थी। 17 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73387 रुपये हो गई है। 16 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86230 रुपये थी। 17 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86271 रुपये हो गई है।

17 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73093 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67223 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55040 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42931 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Life Certificates: बेहद आसान है ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Life Certificates: पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशन वितरण एजेंसी के पास नहीं जा सकते हैं। अधिकारियों ने ऐसे पेंशनभोगियों की मदद के लिए जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन तरीके पेश किए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 04:43:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 04:45:30 PM (IST)

Life Certificates

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Life Certificates: सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन इनकम का मुख्य स्त्रोत है। यह पैसा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाता है। उनकी जरूरतों और आपात स्थितियों को पूरा करने में मदद करता है। हालांकि नियमित रूप से पेंशन पाने के लिए पेंशनभोगियों को अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक, पोस्ट ऑफिस और अधिकृत पेंशन वितरण एजेंसी को जमा करना होगा।

हालांकि कुछ पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशन वितरण एजेंसी के पास नहीं जा सकते हैं। अधिकारियों ने ऐसे पेंशनभोगियों की मदद के लिए जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन तरीके पेश किए हैं। ऐसे पेंशनभोगी दो तरीकों से जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पहला आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और दूसरा फेस ऑथेंटिकेशन।

आधार के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा करें?

स्टेप 1- सबसे पहले jeevanpramaan.gov.in से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

स्टेप 2- इसके बाद आधार कार्ड नंबर और पेंशन बैंक अकाउंट से संबंधित अन्य जानकारी जमा करें।

स्टेप 3– बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण निकटतम सामान्य सेवा केंद्र, बैंक शाखा या सरकारी कार्यालय में किया जा सकता है।

स्टेप 4- अगर पेंशनभोगी पहले से ही सिस्टम में नामांकित है, तो उसे अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक्स को प्रमाणित करने के लिए सिर्फ अपना आधार नंबर देना होगा।

स्टेप 5- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने के बाद आपको मोबाइल पर यूनिक आईडी कोड आएगा। इसका इस्तेमाल वेबसाइट से अपना जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।

फेस वेरिफिकेशन से जीवन प्रमाणपत्र कैसे जमा करें?

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

स्टेप 2- इसके बाद जीवन प्रमाण एप में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित अन्य विवरण भरना होगा।

स्टेप 3- अब आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा।

स्टेप 4- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए OTP सबमिट करें।

स्टेप 5- एप फिर फेस स्कैन के लिए अनुमति का अनुरोध करेगा। जिसे आप प्रक्रिया पूरी करने के लिए दे सकते हैं।

स्टेप 6- प्रोसेस जारी रखने के लिए ‘यस’ पर क्लिक करें।

स्टेप 7- अब स्कैनिंग के साथ आगे बढ़ने के लिए आई एम अवेयर पर क्लिक करें। इसके बाद एप फोटो स्कैन करके रिकॉर्ड कर लेगा।

स्टेप 8- प्रोसेस पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आईडी और पीपीओ नंबर के साथ सबमिशन का प्रमाण दिखाई देगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gratuity Guidelines: क्या है ग्रेच्युटी, इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए नियम

Gratuity Calculation and Guidelines: ग्रेच्युटी एक विशेष रकम है जो कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। जब कोई कर्मचारी एक ही संस्थान में पांच साल तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का पात्र होता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 05:04:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 05:08:15 PM (IST)

सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी नियम

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gratuity Rule: कंपनियां अपने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि की पेशकश करती हैं। किसी कंपनी में तय अवधि तक काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। यदि वह पूर्व निर्धारित अवधि से पहले जॉब छोड़ता है या बदलता है तो इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी नियम अलग-अलग हैं। इसका जवाब ये है कि चाहे आप गर्वनमेंट कर्मचारी हो या निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं, ग्रेच्युटी नियम सबके लिए एक जैसे हैं।

इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि यदि कोई कर्मचारी 60 साल के बाद सेवानिवृत्त होना चाहता है या 62 वर्ष में सेवानिवृत्त होता है। तब उसे दोनों रूपों में ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। कई कंपनियों ने कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ नहीं दिया, क्योंकि कर्मचारी ने 62 साल में रिटायरमेंट का विकल्प चुना था।

क्या है ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी एक विशेष रकम है जो कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। जब कोई कर्मचारी एक ही संस्थान में पांच साल तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का पात्र होता है। योजना का लाभ सभी सरकारी और निजी कर्मचारियों मिलता है। भुगतान और ग्रेच्युटी अधिनियम देश की सभी कंपनियों, कारखानों, खदानों, बंदरगाहों और रेलवे पर लागू होता है।

कर्मचारी को ग्रेच्युटी राशि कब मिलती है?

किसी संगठन में पांच साल तक काम करने के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी पाने के पात्र हो जाते हैं। कुछ मामलों में यह सीमा कम होती है। ग्रेच्युटी एक्ट की धारा-2ए के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी भूमिगत खदान में काम करता है तो वह चार वर्ष और 190 दिन पूरे करने के बाद ग्रेच्युटी का लाभ ले सकता है। जबकि अन्य संगठनों में ग्रेच्युटी चार साल 240 दिन के बाद दी जाती है। ग्रेच्युटी का लाभ जॉब छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद मिलता है। नौकरी के दौरान इसका लाभ नहीं उठा सकते।

कैसे की जाती है ग्रेच्युटी की गणना?

ग्रेच्युटी की गणना आप आसानी से कर सकते हैं। मूल वेतन और महंगाई भत्ता (15/26)* (काम किए गए सालों की संख्या) जोड़कर ग्रेच्युटी की गणना कर सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Nepal ने भी भारतीय मसाला कंपनियों पर की कार्रवाई, MDH और Everest के मसालों पर लगाया बैन

कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 09:03:56 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 10:47:08 AM (IST)

तय मानक से ज्यादा एथिलीन ऑक्साइड होने पर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

HighLights

  1. MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है।
  2. इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है।
  3. इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है।

एएनआइ, काठमांडू। हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी दो मसाला कंपनियों के उत्पादों के आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने MDH और Everest जैसी मसाला कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट में कीटनाशक, एथिलीन ऑक्साइड होने की आशंका के कारण यह फैसला लिया है। नेपाल ने खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन दोनों कंपनियों के मसालों में संदिग्ध केमिकल व एथिलीन ऑक्साइड की जांच भी शुरू की है।

एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर का खतरा

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने जानकारी दी है कि MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है। इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है। इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि तय मानक से ज्यादा एथिलीन ऑक्साइड होने पर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

naidunia_image

पहले हांगकांग भी कर चुका है कार्रवाई

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। हांगकांग ने MDH और Everest के चार मसाला उत्पादों पर बैन कर दिया था। इस बीच ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (FSA) ने गुरुवार को जानकारी दी कि एथिलीन ऑक्साइड के अधिकतम स्तर के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) है। ब्रिटेन में एथिलीन ऑक्साइड पर प्रतिबंध है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

EPFO Information: ईपीएफओ ने शुरू की ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा, अब 3 से 4 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसा

EPFO Auto Declare Settlement: ईपीएफओ ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 06:40:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 06:43:08 PM (IST)

EPFO Auto Declare Settlement

HighLights

  1. अब तीन दिन में होगा सेटल होगा ईपीएफओ क्लेम।
  2. पहले 15 से 20 दिन लगते थे।
  3. आईटी सिस्टम के जरिए सेटल होगा क्लेम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Auto Declare Settlement: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। EPFO ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्लेम करने के तीन से चार दिनों में पैसा खाते में जमा हो जाएगा।

ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे पचास हजार से एक लाख रुपये कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफ योजना 1952 के अंडर पैरा 68के (शिक्षा और विवाह) और 68बी हाउसिंग के तहत दावों को ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा के अंतर्गत लाया गया है। इसके लिए ईपीएफओ ने ऑटो क्लेम सॉल्यूशन लॉन्च किया है।

3 से 4 दिनों में होगा क्लेम सेटलमेंट

बता दें ऑटो सेटलमेंट में मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवाईसी और बैंक वेरिफिकेशन के जरिए किया जाने वाला क्लेम ऑटोमैटिक तरीके से होगा। जहां पहले एडवांस क्लेम सेटलमेंट होने में 10 से 15 दिन लगते थे। अब 3 से 4 दिनों में पूरा हो जाएगा।

क्लेम रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा

एडवांस रुपये के लिए अगर कोई क्लेम सेटलमेंट आईटी सिस्टम से नहीं होता है, तो रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा। इस क्लेम को अप्रूवल के जरिए सेटल किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को 6 मई 2024 से लागू किया जा चुका है।

EPFO के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 4.45 करोड़ दावों हल किया गया था। इनमें 2.84 करोड़ दावे रकम निकासी को लेकर थे। लोगों ने चिकित्सा, विवाह और एजुकेशन पर पैसों के लिए दावे किए थे। 89.52 लाख क्लेम ऑटो-मोड से सेटल किए गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

India Progress Charge: रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान, 6.6 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर

Moody’s ने संभावना जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की तेजी की दर से ग्रोथ हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 11:15:49 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 11:15:49 AM (IST)

चालू वित्त वर्ष के आखिर में देश की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी और आगामी वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमी 6.2 प्रतिशत से आगे बढ़ेगी।

HighLights

  1. दुनिया के सभी देशों की नजर भारत के विकास पर है।
  2. चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमी ग्रोथ 6.6 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ सकती है।
  3. क्रेडिट डिमांड में तेजी और NBFC सेक्टर में तेजी आने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।

पीटीआई, नई दिल्ली। दुनियाभर के बड़े देशों में अर्थव्यवस्था में गिरावट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चालू वित्त वर्ष शानदार होगा। यही कारण है कि दुनिया के सभी देशों की नजर भारत के विकास पर है। इस बीच इकोनॉमी ग्रोथ पर नजर रखने वाली ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमी ग्रोथ 6.6 फीसदी की तेजी से आगे बढ़ सकती है। Moody’s की ओर से कहा गया है कि क्रेडिट डिमांड में तेजी और NBFC सेक्टर में तेजी आने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आ सकती है।

भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ

Moody’s रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के आखिर में देश की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी और आगामी वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमी 6.2 प्रतिशत से आगे बढ़ेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NBFC और क्रेडिट ग्रोथ के कारण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। Moody’s ने संभावना जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था में 8 फीसदी की तेजी की दर से ग्रोथ हो सकती है। Moody’s ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को लेकर कहा कि व्यक्तिगत और कारोबारी लोन की बढ़ती मांग को पूरा करने में एनबीएफसी की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

naidunia_image

IMF और World Financial institution ने दी ये प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद जताते हुए इसकी तारीफ की थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बीते वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इसके अलावा विश्व बैंक ने संभावना जताई है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Share Market Replace: टाटा मोटर्स का शेयर टूटा, सिपला में रही तेजी, सेंसेक्स 72,776.13 पर बंद

Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 04:59:42 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 04:59:42 PM (IST)

Share Market Replace

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Replace: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 48.85 अंक की वृद्धि रही। ये 22,104.05 के स्तर पर क्लोज हुआ।

टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

सेंसक्स के 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स के शेयर में -8.30% की गिरावट रही। ये 86.90 रुपये गिरकर 959.75 पर बंद हुआ। वहीं, सिपला शेयर आज 5.61% तक चढ़ा है।

इंडिजीन के शेयर का हाल

इंडिजीन लिमिटेड के शेयरों में अच्छी उछाल देखने को मिली। BSE पर 659.70 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर 655 रुपये पर लिस्ट हुआ। हालांकि बाद में शेयर नीचे आया। ये 118.90 रुपये की वृद्धि के साथ 570.90 रुपये पर बंद हुआ।

15 मई को खुलेगा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुलेगा। इस आईपीओ पर 17 मई तक निवेश कर सकते हैं। रिटेल निवेशक को कम से कम 55 शेयरों के लिए आप्लाई करना होगा। कंपनी ने प्राइज बैंड 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

जोमैटो को 351 करोड़ रुपये का मुनाफा

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को वित्त वर्ष 2024 में 351 करोड़ का मुनाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पूरे वर्ष का रेवेन्यू 12,114 करोड़ रहा। ये पिछले साल 7,079 करोड़ रुपये था। 2024 की चौथी तिमाही में जोमैटो ने 175 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Pet Journey Tips: यात्रा के दौरान साथ में ले जा रहे हैं पालतू पशु तो जानें क्या है रेलवे और एयरलाइन की गाइडलाइन

ट्रेन में सफर से पहले पालतू पशु का वैक्सीनेशन करना भी अनिवार्य है। आप बगैर वैक्सीन लगवाए डॉग या बिल्ली को साथ नहीं ले सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 13 Might 2024 09:06:06 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Might 2024 11:10:07 AM (IST)

यह आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से दे सकते हैं।

HighLights

  1. कुत्ते-बिल्ली को सिर्फ फर्स्ट-AC में 2 बर्थ या 4 बर्थ वाले कूप में ही लेकर जा सकते हैं।
  2. यात्रा से पहले ही अपनी बर्थ बुक करना होगी।
  3. स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन अधिकारी को एक आवेदन भी देना होगा, जिसमें पालतू जानवर के ले जाने के बारे में उल्लेख करना होगा।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। कई लोगों को पालतू पशुओं के बहुत प्रेम रहता है और उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते हैं। ऐसे में यदि किसी कारणवश जब उन्हें बाहर जाना पड़ता है तो वे घर में पालतू पशुओं को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं और उन्हें ट्रेन या फ्लाइट में साथ ले जाना पड़ता है। इस परिस्थिति में आपको Pet Journey Tips के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए। यात्रा के दौरान यदि आप कुत्ते और बिल्ली या अन्य पालतू पशुओं को साथ ले जाते हैं तो इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

naidunia_image

ट्रेन से यात्रा के दौरान Pet Tips

  • यदि आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो कुत्ते-बिल्ली को सिर्फ फर्स्ट-AC में 2 बर्थ या 4 बर्थ वाले कूप में ही लेकर जा सकते हैं।
  • आपको यात्रा से पहले ही अपनी बर्थ बुक करना होगी। साथ ही स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन अधिकारी को एक आवेदन भी देना होगा, जिसमें पालतू जानवर के ले जाने के बारे में उल्लेख करना होगा।
  • यह आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से दे सकते हैं।
  • ट्रेन में सफर से पहले पालतू पशु का वैक्सीनेशन करना भी अनिवार्य है। आप बगैर वैक्सीन लगवाए डॉग या बिल्ली को साथ नहीं ले सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देना पड़ सकता है।
  • ट्रेन में एक PNR नंबर पर आप सिर्फ एक ही पालतू पशु को साथ ले जा सकते हैं।
  • यात्रा से 2 घंटे पहले आपको रेलवे स्टेशन पर पहुंचना चाहिए, ताकि पर्याप्त जांच हो सके। इस दौरान स्टेशन ऑफिसर को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाना होगा।
  • फ्लाइट में इन गाइडलाइन का करें पालन

    • एयर इंडिया की फ्लाइट में आप अपने पालतू पशु को ले जा सकते हैं, लेकिन इसकी पहले से अनुमति होगी।
    • यदि आप इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो फ्लाइट कमांडर से अनुमति लेनी होगी। जिस देश की यात्रा पर जा रहे हैं, वहां से भी आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति लेना जरूरी है।
    • पालतू जानवर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना चाहिए और पालतू जानवर का वजन 5 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    EPFO Information: पीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है आसान तरीका

    ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

    EPFO Cellular Quantity Replace

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Cellular Quantity Replace: ईपीएफओ सदस्यों को अधिकांश सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती है। किसी भी तरह की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाती है। EPFO से जुड़े काम वेबसाइट और उमंग एप के जरिए हो जाते हैं। ईपीएफओ से जुड़े काम को करने के लिए पीएफ खाते में मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर पर आता है।

    OTP भरने के बाद आगे की प्रक्रिया होती है। ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं। जानिए इसका तरीका।

    ईपीएफओ में ऐसे करें नया नंबर अपडेट

    स्टेप 1- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। इसके बाद यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करें।

    स्टेप 2- अब एक पेज खुलेगा। इस पेज में Handle Instrument टैब पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर जाएं।

    स्टेप 3- चेक मोबाइल नंबर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा। यहां दो बार नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    स्टेप 4- अब गेट ऑथरिजेशन पिन पर क्लिक करें। यहां आपको नया मोबाइल नंबर दिखाई देगा। आपको चार अंकों का पिन मिलेगा। इस पिन को पेज पर खाली बॉक्स में भर दें। फिर सेव चेंजेज पर क्लिक करें।

    स्टेप 5- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ का तरफ से नंबर अपडेट होने का एसएमएस भी आएगा।

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    India Employment Information: इन सेक्टर में बढ़ रहे नौकरियों के अवसर, अप्रैल माह में ही 9 फीसदी बढ़ी नियुक्तियां

    रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)

    रिटेल क्षेत्र, ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, आईटी और तेल/गैस/बिजली उद्योगों ने रोजगार के कम अवसर पैदा हुए हैं।

    HighLights

    1. नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है।
    2. रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं।
    3. इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। देश में बीते कुछ माह में रोजगार के मामले में आंकड़े उछाल मार रहे हैं और कुछ सेक्टर में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़े हैं। बीते साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल माह की बात की जाए तो नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है और रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं। हाल ही यह खुलासा फाउंडइट्स (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) ने रोजगार को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में किया है।

    इन सेक्टर में बढ़े नौकरी के अवसर

    रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल माह में उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सेवा, रसायन और उर्वरक, इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं को नौकरियों पर रखा गया है।

    naidunia_image

    इन सेक्टर में रोजगार की कमी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटेल क्षेत्र, ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, आईटी और तेल/गैस/बिजली उद्योगों ने रोजगार के कम अवसर पैदा हुए हैं और लोगों को कम नौकरी पर रखा गया है। कृषि आधारित उद्योग की बात की जाए तो शिपिंग, एफएमसीजी, प्रिंटिंग/पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर कम निकले हैं।

    स्टार्टअप में बढ़ोतरी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कई स्टार्टअप के कारण भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। नई कंपनियों की ओर से नियुक्तियों की कुल संख्या में बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्