Indore Mandi Bhav: कारोबारियों को हर सप्ताह दाल-दहलन का स्टाक आनलाइन करना होगा घोषित

इंदौर के छावनी अनाज मंडी में तुवर में कमजोर लेवाली देखने को मिली। कुछ घबराहटपूर्ण बिकवाली भी बाजार में आने से तुवर में करीब 200 रुपये की गिरावट रही।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: कारोबारियों को हर सप्ताह दाल-दहलन का स्टाक आनलाइन करना होगा घोषित

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि.इंदौर। बीते दिनों से दाल और दलहन के दामों में बेतहाशा तेजी के बाद अब सरकार फिर सख्ती के मूड में आ गई है। चुनावी मौसम में खाद्यान्न की महंगाई नियंत्रण के लिए ने कारोबारियों को साप्ताहिक रूप से दाल-दलहन का स्टाक आनलाइन घोषित करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकारों को आयातित पीली मटर के स्टाक पर भी निगरानी रखने का आदेश दे दिया है।

इसके चलते गुरुवार को छावनी अनाज मंडी में तुवर में लेवाली कमजोर देखने को मिली है। इसके अलावा कुछ घबराहटपूर्ण बिकवाली भी बाजार में आने से तुवर में करीब 200 रुपये की गिरावट रही। वहीं, तुवर दाल में उपभोक्त मांग का दबाव अच्छी रहने से भाव में तेजी जारी रही। हालांकि तुवर में भी ज्यादा मंदी के आसार कम नजर आ रहे है। इधर, चना कांटा और काबुली चने में मांग का समर्थन अच्छा मिलने से भाव में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। आयातित मसूर की आवक घटने के कारण इसके दामों मे भी सुधार रहा। वहीं चना दाल, तुवर दाल, उड़द दाल-मोगर में अच्छी डिमांड से भाव में तेजी रही।

कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 12200, 42/44 11900, 44/46 11600, 58/60 9800, 60/62 9700, 62/64 9600 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

दलहन के दाम – प्राइवेट कारोबार के दाम चना कांटा 5975-6100, विशाल 5850-6000, डंकी चना 5500-5750, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11600-11900, निमाड़ी तुवर 9800-11100, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000-8000, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2450-2550, मालवराज गेहूं 2400-2450, लोकवन 2650-3100, पूर्णा 2560-2900 रुपये क्विंटल।

दालों के दाम – चना दाल 7900-8000, मीडियम 8100-8200, बेस्ट 8300-8400, मसूर दाल 7250-7350, बेस्ट 7450-7550, मूंग दाल 10550-10650, बेस्ट 10750-10850, मूंग मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750, तुवर दाल 14200-14300, मीडियम 15000-15100, बेस्ट 16000-16100, ए. बेस्ट 17000-17100, पैक्ड तुवर दाल नई 17200, उड़द दाल 11300-11400, बेस्ट 11500-11600, उड़द मोगर 11900-12000, बेस्ट 12100-12200 रुपये प्रति क्विंटल।।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।