Shahrukh Khan got here to present Eidi to his followers | फैंस को ईदी देने आए सलमान और शाहरुख: सुबह से नजर गड़ाए बैठे थे प्रशंसक; दोनों स्टार्स ने नहीं किया निराश
मुंबई48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाहरुख खान ईद के मौके पर आज अपने बंगले मन्नत की बालकनी में नजर आए। उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख व्हाइट पठानी कुर्ते में फैंस से मिलने आए थे। इसके अलावा भाईजान यानी सलमान खान भी शाम के वक्त अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आए। उन्होंने भी व्हाइट पठानी कुर्ता पहना हुआ था। दोनों स्टार्स को देखने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। सलमान के घर के बाहर पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
जाहिर है कि शाहरुख-सलमान हर साल ईद के मौके पर फैंस का अभिवादन करने अपने घर की बालकनी में आते हैं। फैंस सुबह से ही वेट कर रहे थे। दोनों स्टार्स ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

सुबह से ही फैंस मन्नत के बाहर नजरे गड़ा कर खड़े थे।
मुंबई रहने पर फैंस से जरूर मिलते हैं शाहरुख
शाहरुख खान अपने बर्थडे और ईद, इन दो मौकों पर फैंस से मिलने घर की छत पर आते हैं। जब भी वे मुंबई होते हैं, शायद ही कभी यह मौका छोड़ते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार को देखने के लिए बेताब रहते हैं। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाती है कि कभी-कभार पुलिस बुलानी पड़ जाती है। लोग मन्नत के बाहर फोटो भी खिंचाते हैं।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने 2001 में खरीदा था।
शाहरुख के बंगले मन्नत के बारे में जानिए..
इस मौके पर मन्नत के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स जानते हैं। व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले ‘मन्नत’ को शाहरुख ने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6,000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।
शाहरुख-गौरी के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो चारों तरफ खुलता है, आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। 6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। बाकी की मंजिलों को ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सलमान भी जन्मदिन के मौके पर बालकनी में आते हैं
शाहरुख के अलावा सलमान खान भी अपने बर्थडे (27 दिसंबर) पर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आते हैं। उन्हें देखने भी भारी भीड़ जुटती है। सलमान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान की फैमिली तब से इस अपार्टमेंट में रह रही है, जब से उनके पिता सलीम खान मुंबई आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट में सलमान के कई फ्लैट्स हैं। एक में सलमान अकेले रहते हैं। उनके फ्लैट में एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल और एक छोटा एरिया है जहां वो लोगों से बात करते हैं। इसके अलावा जिम और एक कमरा है।

