Lok sabha chunav 2024 : कटनी के बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-परिवारवाद को पीएम मोदी ने समाप्‍त किया

Lok sabha chunav 2024 : मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 03:00 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Lok sabha chunav 2024 : कटनी के बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-परिवारवाद को पीएम मोदी ने समाप्‍त किया

Lok sabha chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बरही पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह। शासकीय स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर वीडी शर्मा, विधायक संजय पाठक ने किया स्वागत।विजयनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। केंद्रीय गृह मंत्री कटनी में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की। पीएम मोदी गरीब कल्‍याण का काम करते हैं। कांग्रेस ने गरीबों के लिए क्‍या किया, अपने परिवार वालों को ही आगे बढ़ाने का काम किया। ममता बनर्जी, स्‍टालि‍न, शरद पवार और सोनिया गांधी के परिवार मोह पर साधा निशाना।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah मध्य प्रदेश के कटनी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/qkuDeUtcvs

— BJP (@BJP4India) April 11, 2024

naidunia_image

बरही मेंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा से पूर्व कटनी नगर निगम के पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विजेंद्र मिश्रा राजा भैया और पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी सोनी सहित अन्य जनों ने ली भाजपा की सदस्यता। बरही के विजयनाथधाम मंदिर में पूजन उपरांत वे विजयनाथधाम मेला ग्राउंड में सभा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।