Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 Kolkata Taking pictures Movies | Howrah Bridge Malik Ghat | कार्तिक ने कोलकाता में की ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग: रूह बाबा के गेटअप में बाइक चलाते नजर आए, रेस्त्रां में भीड़ ने घेरा

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में एक्टर ने कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर इस फिल्म का एक सीन शूट किया। एक्टर को वहां शूटिंग करता देख ब्रिज पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर 'भूल भुलैया 3' का सीन शूट करते कार्तिक।

कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर ‘भूल भुलैया 3’ का सीन शूट करते कार्तिक।

ब्रिज पर बाइक राइड के कुछ सीन शूट करने के बाद कार्तिक ने कोलकाता के मलिक घाट फ्लॉवर मार्केट और लाहा बारी में भी कुछ सीन शूट किए।

कार्तिक ने हावड़ा ब्रिज से फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन दिया।

कार्तिक ने हावड़ा ब्रिज से फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन दिया।

फोटो शेयर कर पूछा- ‘कोलकाता How-rah यू’
कार्तिक ने फिल्म से अपने किरदार रूह बाबा के गेटअप में एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हावड़ा ब्रिज पर ली गई इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘कोलकाता How-rah You.’

रेस्त्रां में भी फैंस ने घेरा
शूटिंग के बाद कार्तिक रूह बाबा के गेटअप में ही एक रेस्त्रां में पहुंचे। यहां भी उन्हें भीड़ ने घेर लिया जिसके बाद कार्तिक ने अपने फैंस के साथ फोटोज खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर कार्तिक की कोलकाता विजिट के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हैं।

कार्तिक रेस्त्रां में भी रूह बाबा के गेटअप में चाय पीते नजर आए।

कार्तिक रेस्त्रां में भी रूह बाबा के गेटअप में चाय पीते नजर आए।

जब वो रेस्त्रां से बाहर निकले तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

जब वो रेस्त्रां से बाहर निकले तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

विद्या की हुई वापसी, माधुरी भी नजर आ सकती हैं
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहले पार्ट में मंजुलिका के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस विद्या बालन भी फिल्म के इस तीसरे पार्ट का हिस्सा होंगी। इसके अलावा चर्चा है कि माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

खबरें और भी हैं…