10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जूनियर NTR स्टारर ‘देवारा: पार्ट 1’ से अब फिल्ममेकर करण जौहर जुड़ चुके हैं। करण ने अक्टूबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के नॉर्थ इंडियन थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।
इस डील में करण का साथ रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कंपनी एए फिल्म्स भी देगी। दोनों ने युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के साथ मिलकर यह कोलैबोरेशन किया है।
इससे पहले करण ‘बाहुबली’, ‘गाजी अटैक’, ‘बाहुबली 2’ और ‘रोबोट 2.0’ से भी बतौर प्रेजेंटर जुड़ चुके हैं।

करण ने सोशल मीडिया पर (बाएं से दाएं) अपूर्व मेहता, अनिल थड़ानी, जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा के साथ यह फोटो शेयर किया है।

फोटो शेयर करते हुए करण ने यह कैप्शन लिखा।
एनटीआर की फिल्म से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं: करण
इस डील की जानकारी देते हुए करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवारा’ का हिस्सा बनकर सम्मानित और बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं। हम भारतीय सिनेमा में अगले बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए नॉर्थ स्टे्टस में इस फिल्म से बतौर डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर जुड़े हैं।’

मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था।
5 अप्रैल काे रिलीज होने वाली थी ‘देवारा’
इससे पहले यह फिल्म इस साल 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने इसे वीएफएक्स वर्क अधूरा रहने के चलते टाल दिया था। अब यह इस साल दशहरा पर 10 अक्टूबर को रिलीज होगी।
दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इसे कोरतल्ला शिवा ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे।
वर्कफ्रंट पर जूनियर एनटीआर जल्द ही मुंबई में अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें वो ऋतिक रोशन से फेस ऑफ करते नजर आएंगे।





