Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: इन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, खत्म होगी नौकरी की तलाश

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 05:26 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 05:26 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: इन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, खत्म होगी नौकरी की तलाश
11 अप्रैल 2024, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: परिवार में शानदार माहौल रहेगा।
  2. वृषभ: स्वास्थ्य कारणों से मन चिंतित रहेगा।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में गिरावट रहेगी।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: आज दिनांक 11 अप्रैल 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि तृतीया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

naidunia_image

आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

आज व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट का दौर नजर आएगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

आज मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू ना करें। परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आज कोई बड़ा काम शुरू ना करें। हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें, स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

आज पत्नी और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ आनंददायक क्षण होंगे। परिवार में चल रहे विवाद में विराम लगेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ दिखेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)naidunia_image

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।