मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने लगाई दौड़, दिया संदेश

मल्टीपरपज स्कूल से मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने साथ दौड़कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिए। कलेक्टर एवं एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ जुंबा डांस और दौड़ लगाई। अधिकारी वर्ग में एसपी भावना गुप्ता मैराथन में अव्वल रही। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा उड़ान पंखों से नहीं हौसले से की जाती है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM (IST)

मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने लगाई दौड़, दिया संदेश

HighLights

  1. उड़ान पंखों से नहीं, की जाती है हौसले से : भावना
  2. मैराथन में एसपी भावना गुप्ता रही अव्वल
  3. मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक

पेंड्रा(नईदुनिया न्यूज)। मल्टीपरपज स्कूल से मतदाता जागरूकता मैराथन में 600 लोगों ने साथ दौड़कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिए। कलेक्टर एवं एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ जुंबा डांस और दौड़ लगाई। अधिकारी वर्ग में एसपी भावना गुप्ता मैराथन में अव्वल रही। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा उड़ान पंखों से नहीं हौसले से की जाती है।

मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में पुलिस, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता मैराथन आयोजित किया गया। एससी गुप्ता ने मतदान के लिए जागरूक बनें। हेल्पलाइन नंबर जो पुलिस के द्वारा गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करने के लिए जारी की गई है, इससे सहयोग ले सकते हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि मतदाता जागरूकता आवश्यक है। सात मई को मतदान करेंगे। मैराथन की शुरुआत और अंत में जुंबा डांस से किया गया। छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के देवी सिंह ग्रुप ने समां बांधा। मैराथन में पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्रथम राजेश मरावी पेंड्रा, द्वितीय सागर केंवट, तृतीय अरुण यादव, चतुर्थ कृष कुमार पांचवा छबि सिंह इसी प्रकार से महिला वर्ग में प्रथम मनीषा मरावी फोर्स एकेडमी, द्वितीय लक्ष्मी मरावी, तृतीय प्रियंका चौधरी, चतुर्थ शिल्पी राठौर, पंचम प्रीति शामिल रहे। महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम पांच स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को यातायात जागरूकता के प्रतीक चिन्ह स्वरूप हेलमेट दिया गया। वहीं दोनों वर्ग के सभी टाप टेन में आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया।

मिनी मैराथन में पुलिस विभाग के प्रतिभागी रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे, मरवाही थाना के उप निरीक्षक गढ़वाल, मंच संचालक शिक्षक नागेंद्र सिंह , फोर्स भर्ती प्रशिक्षण एकेडमी मझगंवा के लालजी पडनवार और सुनीता सिंह, पीटीआई डाइट स्वप्निल, फिजिकल ग्राउंड के संजय कैवर्त्य समेत जुंबा डांस करने वाले शुभम पनिका और छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के देवी सिंह की टीम को कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए पृथक से मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी ओम चंदेल, एडीएम नम्रता डोंगरे , संयुक्त कलेक्टर आनंदरूप तिवारी, स्वीप नोडल कौशल तेंदुलकर, एसडीएम अमित बेक, डीएसपी दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी, एसडीओपी श्याम सिदार, भूपेंद्र कुर्रे, निरीक्षक नवीन बोरकर, सौरभ सिंह, सनीप रात्रे समेत पुलिस विभाग के थानो के कर्मचारी मैराथन में भाग लिए।