MP Information: मध्य प्रदेश में वकीलों को काले कोट से तीन माह के लिए छूट
इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि यह छूट हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के वक्त नहीं मिलेगी।
By Paras Pandey
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 12:28 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 12:28 AM (IST)

HighLights
- गर्मी को देखते हुए यह छूट दी गई है।
इंदौर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वकीलों को 15 अप्रैल से तीन माह के लिए न्यायालय में पैरवी के दौरान काला कोट पहनने से छूट दे दी गई है। गर्मी को देखते हुए यह छूट दी गई है।
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि यह छूट हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के वक्त नहीं मिलेगी।
नशा मुक्ति को लेकर बैठक 12 अप्रैल को
नशा मुक्ति से संबंधित बैठक 12 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। इसमें नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं, प्रोफेशनल, समाजसेवी आदि शामिल होंगे। बैठक में नशा मुक्ति के संबंध में चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार
पलासिया पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मेरू इन्फ्रा प्रोजेक्ट डेवलपर्स के डायरेक्टर सुनय जैन द्वारा आरोपित राकेश दुबे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी का सनव्यू रेसीडेंसी ओल्ड पलासिया में ऑफिस है।
इस कंपनी में सुनय जैन, महावीर जैन, नवीश जैन, राजेश शाह और राकेश दुबे डायरेक्टर थे। हेराफेरी करने पर कंपनी ने राकेश से सितंबर 2020 में इस्तीफा ले लिया। कंपनी ने समस्त बैंक को भी सूचना दे दी। आरोप है कि राकेश ने जानते बुझते हुए नई चेक बुक जारी करवाई और तीन बार में डेढ़ करोड़ रुपये निकाल लिए

