मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत की पूरी उम्मीद, बोलीं- अच्छा है BJP ने अपने मंत्री को उतारा – Dimple Yadav has full hope of victory from Mainpuri, mentioned

पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत मुलायम सिंह यादव के परिवार का उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा प्रभाव है। उनके परिवार का लगभग हर सदस्य राजनीति में सक्रिय है। अब उनकी पोती अदिति यादव भी सपा के लिए मैनपुरी में जमकर प्रचार कर रही हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 04:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 04:33 PM (IST)

मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत की पूरी उम्मीद, बोलीं- अच्छा है BJP ने अपने मंत्री को उतारा
राजनीति में सक्रिय हुईं मुलायम की पोती।

एएनआई, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी से मैनपुरी की प्रत्याशी व मौजूदा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। भाजपा के मैनपुरी से पर्यटन व संस्कृति मंत्री मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एएनआई से डिंपल यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को यहां उम्मीदवार बनाया है।

समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। सपा के खिलाफ किसी को तो चुनावी मैदान में उतरना ही थी। मैं एक बात बताना चाहती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी सीट से किसी के खिलाफ पूरी तरह से तैयार है।

#WATCH मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: भाजपा द्वारा जयवीर सिंह ठाकुर को मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा, “यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। किसी को तो चुनाव लड़ना ही था लेकिन समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार… pic.twitter.com/JTio1IrfRT