Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बोले-छिंदवाड़ा में ही फंसकर रह गए कमल नाथ, बेटा नकुल पेश कर रहा पिता का रिपोर्ट कार्ड
Lok Sabha Chunav 2024 : इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या कारण है कि भाजपा छिंदवाड़ा में पूरा जोर लगा रही है।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 02:08 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 02:11 PM (IST)

HighLights
- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कितनी संजीदा है।
- 15 दिनों में मुख्यमंत्री चार बार छिंदवाड़ा आ चुके हैं।
- कोयलांचल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने छिंदवाड़ा पहुंचे।
Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो नेता पूरे देश व प्रदेश में प्रचार करते थे वह घर में घर में घिर कर रह गए है। उन्हें समझ में आ गया कि इस बार छिंदवाड़ा में जमीन खिसक गई है। सांसद नकुल नाथ द्वारा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेटे ने खुद का नहीं पिता का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कितनी संजीदा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 15 दिनों में मुख्यमंत्री चार बार छिंदवाड़ा आ चुके हैं।


LIVE: दमुआ जिला छिंदवाड़ा में आयोजित रोड शो में सहभागिता
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 10, 2024
कोयलांचल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने छिंदवाड़ा पहुंचे
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने छिंदवाड़ा पहुंचे। इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या कारण है कि भाजपा छिंदवाड़ा में पूरा जोर लगा रही है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के सारे कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हम भी लगातार चुनाव प्रचार कर कर रहे हैं जो माहौल हमें नजर आ रहा है उसे स्पष्ट है कि इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा में भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।

