Jabalpur Information : शिक्षाविद से अभद्रता के आरोपितों को जमानत, छात्र बोले-पुलिस ने अनुराग सोनी के दबाव में मारपीट की

Jabalpur Information : अभिषेक पांडे ने भेड़ाघाट थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें स्वयं व पुलिस कर्मियों का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।

By Surendra Dubey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 09:33 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 09:33 AM (IST)

Jabalpur News : शिक्षाविद से अभद्रता के आरोपितों को जमानत, छात्र बोले-पुलिस ने अनुराग सोनी के दबाव में मारपीट की

HighLights

  1. नौ अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।
  2. विवेचना अधिकारी को केस डायरी सहित तलब।
  3. छात्रों की समस्याओं को लेकर ब्रिटिश स्कूल पहुंचे थे।

Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विशेष न्यायाधीश विश्वेश्वरी मिश्रा की अदालत ने शिक्षाविद अनुराग सोनी से अभद्रता के आरोपित जबलपुर निवासी अभिषेक पांडे व आर्यन बेटिया की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। पुलिस ने दोनों को मंगलवार, नौ अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोपहर तीन बजे अदालत के समक्ष पेश किया। इसी के साथ आरोपितों की ओर से जमानत अर्जी प्रस्तुत कर जमानत दिए जाने पर बल दिया गया।

छात्रों की समस्याओं को लेकर ब्रिटिश स्कूल पहुंचे थे

उनकी ओर से अधिवक्ता मनीष मिश्रा, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, अजय प्रजापति, रविंद्र दत्त, विपुलवर्धन जैन, श्रीकांत विश्वकर्मा, प्रशांत नायक, सुदीप सिंह सैनी, मनोज तिवारी सहित अन्य वकीलों ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि आवेदक एमपी छात्र संगठन से जुड़े छात्रनेता होने के नाते छात्रों की समस्याओं को लेकर अनुराग सोनी के ब्रिटिश स्कूल पहुंचे थे। वहां कहा-सुनी हो गई। जिसके बाद उनके विरुद्ध प्रकरण कायम करा दिया गया।

नार्को टेस्ट की मांग

अभिषेक पांडे ने भेड़ाघाट थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें स्वयं व पुलिस कर्मियों का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। उसका आरोप है कि पुलिस ने शिक्षाविद अनुराग सोनी के दबाव में उसके साथ मारपीट की है। यह जानकारी अदालत को दी गई। जिसके बाद मुलाहजा रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी सुनवाई तिथि को विवेचना अधिकारी को केस डायरी सहित तलब कर लिया गया है।