Indore Mandi Bhav: देशी तुवर की कमी से लेमन में मांग बढ़ने की उम्मीद, दाम मजबूत
इंदौर की मंडी में देशी तुवर निमाड़ी 9800 से 11100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11600-11900 रुपये की रेंज में सौदे हो रहे हैं।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 02:05 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 10 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देशी तुवर की भारी शार्टेज और मांग अच्छी होने के कारण इसके दामों में एकतरफा उछाल बना हुआ है। इसके चलते मिलर्स के लिए भाव अब पड़तल से बाहर हो रहे हैं। मंडी में देशी तुवर निमाड़ी 9800 से 11100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11600-11900 रुपये की रेंज में सौदे हो रहे हैं। देशी तुवर से आयातित लेमन तुवर अभी सस्ती मिल रही। ऐसे में लेमन की मांग में सुधार हो सकता है।
देशी तुवर महंगी मिलने से सबसे अधिक परेशानी मिलर्स को हो रही क्योंकि तुवर दाल मिलिंग में डिस्पैरिटी नुकसान काफी बढ़ गया है और ऐसे में छोटे और मध्यम मिलर्स को दैनिक मिलिंग में काफी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। यदि देशी तुवर में तेजी जारी रहती है तो मिलर्स का रुझान सस्ते लेमन तुवर की तरफ बढ़ सकता है जबकि अफ्रीका तुवर का स्टाक अब काफी सीमित है और वह भी काफी महंगा है। तुवर में आई तेजी के बाद तुवर दाल के दाम लगातार बढ़ते जा रही है।
इधर, चने कांटे में मिलर्स की पूछताछ बढ़ने और त्योहारी की वजह से आवक कम होने के कारण चने कांटे में सुधार रहा। चना कांटा नीचे में 5800 तथा ऊपर में 5850 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया। 8 अप्रैल तक नाफेड द्वारा चने की राजस्थान में खरीदी 5216, गुजरात में 10016 टन की रही। अभी कुल खरीदी 15232 टन की बताई गई जबकि मध्यप्रदेश और उत्तप्रदेश में भी नाफेड की खरीदी शुरू नहीं हुई है। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 11900, 42/44 11700, 44/46 11400, 58/60 9400, 60/62 9300, 62/64 9200 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
उपभोक्ता के लिए महंगा गेहूं
इस साल वार्षिक संग्रहण के लिए रोटी वाला गेहूं खरीदने वालों को बेहतर क्वालिटी के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे। दरअसल, मंडी में अभी तीन से साढ़े तीन हजार बोरी गेहूं की आवक है। अच्छे गेहूं की आवक कम है। चंदौसी किस्म तो पहले ही 4000 से 5400 रुपये बिक रहा है। ऐसे में अन्य मिक्स क्वालिटी भी 3000 से ऊपर ही बिकेगी। लिहाजा इस साल रोटी वाले गेहूं के दाम बीते साल से 400 से 500 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। इंदौर मंडी में मंगलवार को मिल क्वालिटी गेहूं 2400-2450, पूर्णा 2750-2800, लोकवन 2850-2900, मालवराज 2450-2500, मक्का 2225-2250 रुपये बिका।
दलहन के दाम – चना कांटा 5800-5950, विशाल 5650-5850, डंकी 5300-5500, मसूर 6000-6025, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11600-11900, निमाड़ी तुवर 9800-11100, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000-8000, हल्की उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल।
दालों के दाम – चना दाल 7800-7900, मीडियम 8000-8100, बेस्ट 8200-8300, मसूर दाल 7250-7350, बेस्ट 7450-7550, मूंग दाल 10550-10650, बेस्ट 10750-10850, मूंग मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750, तुवर दाल 13900-14000, मीडियम 14700-14800, बेस्ट 15700-15800, ए. बेस्ट 16700-16800, पैक्ड तुवर दाल नई 17000, उड़द दाल 11200-11300, बेस्ट 11400-11500, उड़द मोगर 11600-11700, बेस्ट 11800-11900 रुपये प्रति क्विंटल।।
इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

