IPL 2024 RR vs GT: क्या राजस्थान का विजयरथ रोक पाएगी गुजरात, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 10 अप्रैल (बुधवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमना-सामना करेंगे। राजस्थान अब तक 4 मैचों अजेय रहकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 06:09 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 06:09 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस 10 अप्रैल (बुधवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमना-सामना करेंगे। राजस्थान अब तक 4 मैचों अजेय रहकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात पांच में से तीन मैच हार चुकी है और 7वें नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 RR vs GT Head To Head)
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 4 मुकाबलों में बाजी मारी है। राजस्थान ने 1 मैच जीता है। गुजरात के खिलाफ रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 188 है। जबकि आरआर के खिलाफ गुजरात का उच्चतम स्कोर 192 है। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले सभी तीन मैच जीते थे। पिछले सीजन में राजस्थान ने जीटी के खिलाफ जीत हासिल की थी।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट (IPL 2024 RR vs GT Pitch Report)
सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन के तीन आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जबकि एक चेज करने वाली टीम जीती है। यहां 6 पारियों में 170 से ज्यादा का स्कोर बना है। इस पिच में बल्लेबाजों को खूब मदद मिली है। गुजरात और राजस्थान के बीच मैच में खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 तक स्कोर बनाने की कोशिश करेगी।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मौसम अपडेट (IPL 2024 RR vs GT Climate Replace)
मैच शुरू होने के समय जयपुर में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 30 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 14% से ज्यादा नहीं होगी।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs GT Possible Taking part in 11)
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, बीआर शरत, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, राहुत तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 प्रीडिक्शन (IPL 2024 RR vs GT Dream11 Prediction)
विकेटकीपर- जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन
बल्लेबाज- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केन विलियमसन
ऑलराउंडर- रियान पराग (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, राशिद खान, नांद्रे बर्गर

