Heeramandi Trailer; Manisha Koirala Sonakshi Sinha | Richa Chadha | भंसाली की सीरीज हीरामंडी का ट्रेलर रिलीज: शाही मोहल्ले हीरामंडी की कहानी दिखाई गई, मल्लिका जान के रोल में दिखीं मनीषा कोइराला
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार का ट्रेलर लांच हो चुका है। पाकिस्तान के शाही मोहल्ला हीरामंडी पर आधारित इस सीरीज में प्यार, पावर और आजादी की जंग देखने को मिल रही है।

सीरीज का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है।
लाहौर में बसे शाही मोहल्ले हीरामंडी की कहानी
तवायफों के जीवन को उजागर करती है। इसमें देश की आजादी के दौरान तवायफों की जीवनशैली उनके संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। यह सीरीज उस दौर में लेकर जाएगी, जब हमारा देश आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा था।

फिल्म 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरामंडी में मल्लिकाजान (मनिषा कोइराला) अकेली हैं, जो उच्च श्रेणी की तवायफों के घर पर राज करती है। वह बिना किसी डर के अपना राज चलाती है, लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल पैदा हो होने लगता है।
शहर में भी उथल-पुथल मची हुई है, क्रांतिकारी ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की मांग कर रहे हैं। मल्लिकाजान की बेटियों में से एक बिब्बोजान (अदिति राव हैदरी) आजादी की लड़ाई में शामिल हो रही है। इस बीच मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलमज़ेब (शर्मिन सहगल), एक नवाब (रईस) के बेटे, ताजदार (ताहा शाह बदुशा) के साथ प्यार का सपना देखती है, और हीरामंडी से बाहर निकलना चाहती है।

