Lok Sabha Election 2023: अरुणाचल प्रदेश से राजनाथ सिंह ने चीन को दिखाई आंख, बोले- हम आपके क्षेत्रों के नाम बदल दें तो…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:38 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:38 PM (IST)

एएनआई, नामसाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। कल को हम चीन के क्षेत्रों के नाम बदलकर वेबसाइट पर डाल दें, तो क्या वह हमारे हो जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वे क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे?… हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो आज भारत इसका जवाब देने की शक्ति है।”
#WATCH | Arunachal Pradesh: Addressing a public rally in Namsai, Defence Minister Rajnath Singh says, “China has modified the names of 30 locations of Arunachal Pradesh and posted on its web site. I need to inform my neighbour that nothing goes to occur by altering the names. If… pic.twitter.com/QW7QrnyCIT

