Actress Priyamani spoke on the conflict of grounds with BMCM | ‘BMCM’ से ‘मैदान’ के क्लैश पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियामणि: दोनों फिल्मों का सब्जेक्ट काफी अलग है; पृथ्वीराज का किरदार देखने के लिए एक्साइटेड हूं

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक ही दिन रिलीज हो रही है। हाल में बातचीत के दौरान ‘मैदान’ में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस प्रियामणि ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर बात की। मैदान की तुलना शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से भी किए जाने पर प्रियामणि ने बताया कि दोनों फिल्मों में अंतर है।

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के बाद प्रियामणि की ‘मैदान’ दूसरी फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं, ‘सालार पार्ट वन सीजफायर’के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के जरिए जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। साउथ की कई फिल्मों में प्रियामणि और पृथ्वीराज सुकुमारन स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

अब प्रियामणि और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्में एक-दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने जा रही है। प्रियामणि कहती हैं कि उनके और पृथ्वीराज के बीच फिल्म की टक्कर को लेकर कोई बात है। दोनों फिल्मों का सब्जेक्ट बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि वे पृथ्वीराज को विलेन की भूमिका में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियामणि ने कहा- पृथ्वीराज ने ‘बड़े ‘मियां छोटे मियां’ में दमदार काम किया है। फिल्म ‘मैदान’ स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है, जो फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। दोनों फिल्मों में कोई समानता नहीं है। इस फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच के उस दौर को दिखाया जाएगा, जिसे भारतीय फुटबॉल टीम का गोल्डन दौर कहा जाता है।

प्रियामणि इन बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

प्रियामणि इन बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से मैदान की तुलना पर प्रियामणि ने कहा- दोनों के स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में हैं, लेकिन दोनों फिल्मों में काफी अंतर है।चक दे इंडिया हॉकी पर बेस्ड थी और यह फिल्म फुटबॉल पर बेस्ड है। उस फिल्म में 11 महिलाएं दौड़ रही थीं और यहां 11 पुरुष दौड़ रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ फुटबॉल के बारे में नहीं, बल्कि रहीम साहब के परिवार और फुटबॉल के प्रति उनके जुनून की खूबसूरत कहानी है।