Seoni Information : बंडोल के छीतापार से लगे जंगल में तेंदुआ शावक पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

Seoni Information : वन विभाग के अमला क्षेत्र में सर्चिंग करा रहा है। साथ ही गांव के लोगों को भी खेत आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की समझाइश दी है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:48 PM (IST)

Seoni News : बंडोल के छीतापार से लगे जंगल में तेंदुआ शावक पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

HighLights

  1. जान बचाने पेड़ पर चढा़ तेंदुआ शावक।
  2. कटीली झाडि़यों में गिरने से हुई मौत।
  3. लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी।

Seoni Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। वन परीक्षेत्र बंडोल अंतर्गत कलारबाकी मार्ग स्थित छीतापार गांव से लगे जंगल में मंगलवार की सुबह कुत्तों के हमले से तेंदुआ शावक की मौत हो गई।सूचना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ शावक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं गांव के लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी है।

जान बचाने पेड़ पर चढा़ तेंदुआ शावक

छीतापार गांव के ग्रामीणों ने बताया है कि मंगलवार की सुबह मवेशी चराने वाले ने भूरा चंद्रवंशी के खेत के पास तेंदुआ शावक के पीछे कुत्तों को पीछा करते देखा था।इस सूचना पर भूरा चंद्रवंशी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।साथ ही गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा।यहां देखा गया कि तेंदुआ शावक चार कुत्तों से बचने के लिए एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहा है।

कटीली झाडि़यों में गिरने से हुई मौत

गांव वालों के अनुसार तेंदुआ शावक एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदने के दौरान पेड़ से नीचे कटीली झाडियों में गिर गया।इसी बीच उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया।मौके पर मौजूद गांव के लोगों व वनकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर तेंदुआ शावक को झाडि़यों से बाहर निकाला।हालांकि तक तक तेंदुआ शावक की मौत हो चुकी थी।शावक के शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव में की जा रही सर्चिंग

ग्रामीणों के अनुसार खेत से लगे जंगल के पास एक अन्य तेंदुआ शावक भी देखा गया, जो ग्रामीणों को देखकर जंगल की ओर भाग गया।वहीं मादा तेंदुआ की भी आस पास ही जंगल में होने की संभावना है।ऐसे में वन विभाग के अमले द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग कराई जा रही है। साथ ही गांव के लोगों को भी खेत आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है।

मंगलवार की सुबह कुत्तों के हमले से तेंदुआ शावक की मौत हुई है।शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।इस क्षेत्र में मादा तेंदुआ होने की संभावना को देखते हुए सर्चिंग कराई जा रही है।गांव के लोगों को भी सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है।

एसएस उद्दे, वन संरक्षक, सिवनी