Monsoon 2024: स्काईमेट की रिपोर्ट, ‘इस साल सामान्य रहेगा मानसून’, जानिए जून से सितंबर तक कहां कैसी बारिश होगी
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जून और सितंबर के बीच भारत में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:44 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 01:46 PM (IST)

HighLights
- जून से सितंबर तक मध्य और पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
- उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सामान्य बारिश होगी।
- उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।
एजेंसी, नई दिल्ली। गर्मी के सख्त होते तेवर के बीच आम आदमी और खासतौर पर किसानों के लिए अच्छी खबर है। निजी मौसम विज्ञान एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जून और सितंबर के बीच भारत में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है। देश में 868.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है।
जून से सितंबर तक मध्य और पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सामान्य बारिश होगी और उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

