Right this moment in Indore: दशहरा मैदान पर होगी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत, उषानगर में लगेगा योग शिविर

इंदौर शहर में आज 9 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 04:05 AM (IST)

Today in Indore: दशहरा मैदान पर होगी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत, उषानगर में लगेगा योग शिविर

Right this moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 9 अप्रैल को होंगे। इसमें गुड़ी पड़वा के अवसर पर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही गुड़ी पूजन के कई आयोजन होंगे। उगते सूर्य और गुड़ी पूजन के आयोजन राजवाड़ा, बड़ा गणपति, चाणक्यपुरी, दशहरा मैदान पर होंगे। इसके साथ ही योग से रोग निवारण शिविर भी होगा।

– संस्कार भारती जिला इंदौर, लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम द्वारा राजवाड़ा पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह 5:30 बजे दीप प्रज्जवलन के बाद संस्कार भारती का ध्येय गीत होगा। ज्योत्सना सोनी व शिष्यो गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। राम वंदन नृत्य के बाद शास्त्रीय संगीत का गायन शिल्पा मसूरकर की प्रस्तुति होगी। सुंदर रंगोली का निर्माण किया जाएगा। अर्घ्य के बाद निमोली प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

– हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, तरुण मंच, श्री नारायण मानव उत्थान समिति, महाराष्ट्र समाज, स्वदेशी जागरण मंच, आध्यात्मिक साधना मण्डल एवं राजेंद्र नगर रहवासी संघ इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 6 बजे चाणक्यपुरी चौराहे पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राहगीरों को गुड़ और धनिया बांटकर नववर्ष की बधाई भी दी जाएगी।चाणक्यपुरी चौराहा पर 51 फीट उंची गुड़ी बांधकर पूजन किया जाएगा।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।

– संस्था सार्थक द्वारा शंख ध्वनि एवं स्वास्ति वाचन के बीच उगते सूर्य को बड़ा गणपति चौराहे पर अर्घ्य सुबह 6.15 बजे दिया जाएगा। इंदौर संस्कार और सरोकार की धरती है। यहां धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का सम्मान भी सर्वोपरि रहा है। इस मौके पर लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

– दशहरा मैदान पर अवध लोक का निर्माण किया गया है। सुबह 9 बजे 151 फीट ऊंची गुड़ी का पूजन कर गुड़ धनिया बांटा जाएगा। आयोजन के लिए रामलला मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई है। पूजन धर्माचार्यों के सान्निध्य में होगा। इसके साथ नौ दिनी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ की शुरुआत होगी।

– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।