Edible Oil Value in Indore: मांग की तुलना में कमजोर आवक से सोयाबीन के दाम बढ़े

प्लांटों की डिमांड अच्छी होने के कारण सोयाबीन खरीदी भाव 25-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। प्लांट खरीदी भाव 4750-4900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: मांग की तुलना में कमजोर आवक से सोयाबीन के दाम बढ़े

Edible Oil Value in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमावस्या की वजह से प्रदेश की अधिकांश मडियां बंद होने के कारण सोयाबीन की आवक बेहद कम दर्ज की गई। वहीं, प्लांटों की डिमांड अच्छी होने के कारण सोयाबीन खरीदी भाव 25-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। प्लांट खरीदी भाव 4750-4900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए। व्यापारियों का कहना है कि वैवाहिक सीजन शुरू होने से आगे सोया तेल की मांग में इजाफा हो सकता है।

पोर्ट पर खाद्य तेलों का स्टॉक बेहद कम होने से प्लांटों पर निर्भता बढ़ गई है जिसके चलते प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी जोरों पर है। इधर, सोया तेल में फिलहाल उठाव कुछ कमजोर देखा गया जिससे कुछ प्लांट भावों में आंशिक कटौती कर माल बेच रहे हैं, लेकिन लंबी मंदी नजर नहीं आ रही है। सोयाबनी तेल इंदौर 975-980, पाम तेल 1030 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। मूंगफली तेल में लेवाली कमजोर रहने और गुजरात तरफ से आवक का प्रेशर बढ़ने के कारण मूंगफली तेल में गिरावट रही। मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपये टूटकर 1480-1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

मलेशिया में पाम तेल के टाइट स्टॉक के अनुमान के चलते इस सप्ताह केएलसी तीन फीसद से अधिक बढ़ा। मार्च के अंत में मलेशिया पाम तेल के स्टॉक में छह से आठ फीसद की गिरावट आने का अनुमान है। चीन के डीसीई में मजबूती ने इस सप्ताह केएलसी में तेजी का समर्थन किया। रमज़ान की छुट्टियों के कारण मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन और स्टाक कम हो गया है। ईद के बाद उत्पादन की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे स्टॉक में सुधार होगा।

सूत्रों के अनुसार पोर्ट पर सोया तेल में बढ़त के बावजूद, साल्वेंट प्लांटों ने अपने भाव अधिक नहीं बढ़ाए क्योंकि मांग के प्रेशर फिलहाल कमजोर है। पिछले कुछ हफ्तों में सन आयल और सोया तेल का आयात बढ़ रहा है। सन आयल की अधिक आपूर्ति और प्रतिस्पर्धी दरों से उच्च स्तर पर सोया तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800, एवरेज 5400-5600, राइड़ा 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1480-1500, मुंबई मूंगफली तेल 1490-1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 975-980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-940, इंदौर पाम 1030, मुंबई सोया रिफाइंड 960-965, सोया डीगम 890, मुंबई पाम तेल 968-970, राजकोट तेलिया 2380-2400, गुजरात लूज 1470-1490, कपास्या तेल इंदौर 930-940 रुपये ।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – एमएस साल्वेक्स 4875, नीमच प्रोटीन 4875, धीरेंद्र सोया 4875, खंडवा आइल 4750, प्रकाश 4775, अंबिका कालापीपल 4775, प्रेस्टीज 4800, केपी निवाड़ी 4825, लक्ष्मी 4775, सूर्या सोया 4860, महेश 4750, बैतूल 4825, लाभांशी 4825, पतंजलि 4760, अवी एग्रो 4750, सांवरिया 4810, लिविंग फूड 4795, एमएस पचोर 4810, अमृत 4870, मित्तल 4800-4900, स्नेहिल 4800, बंसल 4775, रामा 4750, आरएच सिहोनी 4850, सोनिका 4750 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2850 रुपये।