Rahul Gandhi Shahdol Go to: फ्यूल कम होने से उड़ान नहीं भर पाया राहुल गांधी का हेलीकाप्टर, अभी शहडोल में ही रुके

शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। फ्यूल जबलपुर से मंगाया जा रहा है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:49 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 06:53 PM (IST)

Rahul Gandhi Shahdol Visit: फ्यूल कम होने से उड़ान नहीं भर पाया राहुल गांधी का हेलीकाप्टर, अभी शहडोल में ही रुके
शहडोल में सभा करने के लिए पहुंचे थे राहुल गांधी।

HighLights

  1. राहुल गांधी को शहर के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।
  2. बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
  3. जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने के विकल्प को भी तलाशा जा रहा है।

Rahul Gandhi Shahdol Go to: नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी के हेलीकाप्टर में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद उन्हें शहर के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। फ्यूल जबलपुर से मंगाया जा रहा है। समय पर फ्यूल आ गया तो ही वे हेलीकाप्टर से जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने के विकल्प को भी तलाशा जा रहा है।