CM in Gwalior: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे, स्‍थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सोमवार आठ अप्रैल को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शहर के अलग-अलग रास्तों से उनका काफिला गुजरेगा। इस दौरान इन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा।

By anil tomar

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 08:09 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:11 AM (IST)

CM in Gwalior: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे, स्‍थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

HighLights

  1. ग्वालियर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे
  2. अलग-अलग रास्तों से काफिला गुजरेगा, रोका जाएगा ट्रैफिक

CM in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सोमवार आठ अप्रैल को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शहर के अलग-अलग रास्तों से उनका काफिला गुजरेगा। इस दौरान इन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा। अगर इन रास्तों से आप गुजरे तो जाम में फंस सकते हैं। सबसे ज्यादा ट्रैफिक लोड बड़ागांव पुल से खुरैरी, बड़ागांव चौराहा, लाल टिपारा होते हुए छह नंबर चौराहा, सात नंबर चौराहे से गोला का मंदिर, मेला ग्राउंड के पीछे, आकाशवाणी से गोविंदपुरी तिराहा तक रहेगा।

यह रहेगा मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर लोकसभा की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के कुलैठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा शाम 4.30 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बड़ा गांव में जनसभा, शाम को 5.30 बजे ग्वालियर के थाटीपुर के मंगलम गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे ग्वालियर के वृंदावन गार्डन में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री का यह रहेगा रूट

  • मुख्यमंत्री के खुरैरी हेलीपेड आगमन एवं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान शाम चार से शाम 5.30 बजे तक बिजौली से मुरार की ओर आने वाले वाहन बड़ागांव पुल से आर्मी एरिया की तरफ प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सभी वाहन मोहनपुर पुल से होते हुए मोहनपुर तिराहा, हुरावली होते हुए बारादरी, मुरार की ओर जा सकेंगे। उटीला और सिकरौदा की तरफ आने वाले वाहन मुरार, बारादरी की ओर जा सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री जब खुरैरी कार्यक्रम स्थल से मंगलम गार्डन की ओर रवाना होंगे तो मोहनपुर गांव तिराहा से आर्मी स्कूल चौराहा, लाल टिपारा की तरफ जाने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। छह नंबर चौराहा से लाल टिपारा, बेहटा पुल की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • मुख्यमंत्री जब मंगलम गार्डन में उपस्थित रहेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुरार की ओर से आकाशवाणी की तरफ आने वाले वाहनों को विवेकानंद तिराहा, थाटीपुर से डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन विवेकानंद तिराहे से दर्पण कालोनी होते हुए मिलेनियम प्लाजा वाले मार्ग, वीसी बंगला चौराहा होते हुए जा सकेंगे। वीसी बंगला चौराहे से गोविंदपुरी की ओर जाने वाले वाहन दर्पण कालोनी हो हुए विवेकानंद तिराहा से मुरार, बारादरी जा सकेंगे।
  • तानसेन तिराहा से आकाशवाणी की ओर, एलएनआइपी कालेज से गोला का मंदिर, घोड़ा चौक से सिमको तिराहा, यादव धर्मकांटा से गोला का मंदिर की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जब मुख्यमंत्री वृंदावन गार्डन पहुंच जाएंगे, इसके बाद ही वाहनों को निकाला जाएगा। द्य शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक मालनपुर से शहर में प्रवेश करने वाली बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।