Lok Sabha Chunav 2024 : राहुल गांधी आज से करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंडला और शहडोल में होगी सभा

मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:44 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 06:44 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 :  राहुल गांधी आज से करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंडला और शहडोल में होगी सभा

HighLights

  1. राहुल गांधी मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  2. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
  3. विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।

राज्य ब्यूरो, भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।

एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।