At the moment in Indore: उषानगर में लगेगा योग से रोग निवारण शिविर, छत्रीबाग में निहार सकेंगे होलकरकालीन छत्रियां
इंदौर शहर में आज 8 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:05 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 05:05 AM (IST)

At the moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 8 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर भागवत कथा भी सुनाएंगे और साईं प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। साथ ही योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी नगर उषानगर में होगा। इसके साथ ही विभिन्न आयोजन भी होंगे।
– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी साईं मंदिर छत्रीबाग से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसमें भक्त साईं की महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे। इसके अतिरिक्त देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति द्वारा सुबह 6.15 बजे केशरबाग रोड मधुबन कालोनी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे।
– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।
– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से हो रही है।

