Aaj Ka Rashifal 8 April 2024: पुरानी मुश्किल से पीछा छुटेगा, मन प्रसन्न होगा

Aaj Ka Rashifal 8 April 2024: पुरानी मुश्किल से पीछा छुटेगा, मन प्रसन्न होगा

Aaj Ka Rashifal 8 April 2024: कन्या राशि वाले आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 04:38 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 04:38 AM (IST)

8 अप्रैल 2024, सोमवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  2. वृषभ: व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वाहन खरीद सकते हैं।
  3. मिथुन: आर्थिक तौर से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 8 April 2024: आज दिनांक 8 अप्रैल 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि अमावस्या है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

naidunia_image

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दे। मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग विरोध कर सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। समाज में ख्याति बढ़ेगी।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें। बिजनेस पार्टनर से मन की बात शेयर ना करें। परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज परेशान नजर आएंगे। आपकी सोच हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। वाहन का प्रयोग संभल कर करें। कोई नया काम शुरू करें तो सहयोगियों के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। व्यापार में बड़ा निवेश करना ठीक नहीं होगा।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज बाहर की यात्रा पर जा सकते है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At the moment)naidunia_image

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के सिलसिले में विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।