रहवासियों ने सड़क पर बैठकर की नारेबाजी, सड़क चौड़ी करने और अवैध स्टैंड को हटाने की मांग की।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 01:30 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 01:30 AM (IST)
Accident in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेज रफ्तार बाइक से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। चालक तो तत्काल बाहर निकल आया, लेकिन पीछे सीट पर बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए रहवासियों ने रविवार को रास्ता जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और कहा कि सड़क चौड़ी होनी चाहिए। दोनों किनारों का अतिक्रमण हटाना चाहिए।
.jpg)
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रूपनगर की है। 55 वर्षीय मदनलाल प्रजापत शनिवार को ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। रिक्शा उनके घर के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तो निकल गया, लेकिन आटो पलट गया। पिछली सीट पर बैठे मदनलाल घायल हो गए। स्वजन उन्हें एमवाय अस्पताल ले गए, जहां रविवार को मौत हो गई।
रहवासियों ने सड़क पर बैठकर की नारेबाजी
घटना से नाराज स्वजन, रहवासी और समाजजन ने रूपराम नगर में प्रदर्शन किया। सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी की। उन्होंने अवैध स्टैंड हटाने की मांग की। सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने की मांग की। रहवासियों ने कहा कि ई-रिक्शा से चार दिन में दूसरी घटना है। गुरुवार को भी 19 वर्षीय शैजल युवती की मौत हुई थी। रिक्शा चालक की लापरवाही से स्कूटर सवार छात्रा घायल हो गई और उसकी भी मौत हो गई।





