दुर्लभ है साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दो दशक बाद दिखेगा फिर ऐसा नजारा

दुर्लभ है साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दो दशक बाद दिखेगा फिर ऐसा नजारा

8 अप्रैल को दुनिया भर में सूर्य ग्रहण का नजर आने वाला है। इस खगोलीय घटना का साक्षी बनने के लिए खगोलशास्त्री तैयार हैं। यह 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। भारत में सूर्यग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिलेगा। दरअसल, भारत उसके मार्ग क्षेत्र में नहीं है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 10:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 11:00 PM (IST)

साल का पहला सूर्य ग्रहण

डिजिटल डेस्क, इंदौर। 8 अप्रैल को दुनिया भर में सूर्य ग्रहण का नजर आने वाला है। इस खगोलीय घटना का साक्षी बनने के लिए खगोलशास्त्री तैयार हैं। यह 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। भारत में सूर्यग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिलेगा। दरअसल, भारत उसके मार्ग क्षेत्र में नहीं है।

आखिर ये सूर्य ग्रहण क्यों हैं खास

1- 2017 में आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ था। नासा के मुताबिक आने वाला सूर्य ग्रहण 2017 की तुलना में काफी बड़ा है। यह अमेरिका में अधिक दिखाई देगा, जिस वजह से लोग आनंदित हैं।

2- बफेलो, न्यूयॉर्क, क्लीवलैंड व डलास अमेरिका के शहर हैं, जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह शहर पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा के केंद्र में होंगे।

3- यह सूर्य ग्रहण दुर्लभ होने के कारण काफी विशेष है। इस तरह का अगला सूर्य ग्रहण अब दो दशक बाद ही देखने को मिलेगा। 2044 में पड़ने वाले अगले सूर्य ग्रहण के समय मोंटाना, नॉर्थ डकोटा व साउथ डकोटा में इसका अनुभव शानदार होगा, क्यों कि यह शहर सूर्य ग्रहण की समग्रता रेखा में होंगे।