PM मोदी ने की बंगाल की जनसभा में उठाया संदेशखाली का मुद्दा, बोले- TMC ने अपराधियों को दिया लाइसेंस

PM मोदी ने की बंगाल की जनसभा में उठाया संदेशखाली का मुद्दा, बोले- TMC ने अपराधियों को दिया लाइसेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ गए हैं। बिहार के नवादा में चुनाव प्रचार करने के बाद वह पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी पहुंच गए। उन्होंने यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 04:07 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 04:08 PM (IST)

पीएम मोदी ने बंगाल में की जनसभा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ गए हैं। बिहार के नवादा में चुनाव प्रचार करने के बाद वह पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी पहुंच गए। उन्होंने यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी भाषण की शुरुआत में जलपाईगुड़ी में आए तूफान का जिक्र कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखाली में माताओं बहनों के साथ हुए अत्याचार को पूरे देश ने देखा है।