राजस्थान में बोले CM योगी- UP में 7 साल से नहीं हुआ दंगा, धूमधाम से निकलती है कावड़ यात्रा

राजस्थान में बोले CM योगी- UP में 7 साल से नहीं हुआ दंगा, धूमधाम से निकलती है कावड़ यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कर्फ्यू लगाती थी। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 03:23 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 03:36 PM (IST)

राजस्थान में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित।

एएनआई, दौसा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां हलैना व दौसा जिले की लालसोट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारों में जमकर दंगे होते थे। अब उत्तर प्रदेश एकदम शांत है। पिछले सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश में धूमधाम से कावड़ यात्रा निकलती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कर्फ्यू लगाती थी। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ। बीजेपी लोगों को सुरक्षा देती है। ये चुनाव चुनाव है विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने का एक अवसर है। हम एक बदलते भारत को देख रहे हैं।

#WATCH | Dausa, Rajasthan: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “Congress used to impose curfews…Now, curfews will not be imposed in UP. There have been no riots up to now seven years… BJP offers safety to the individuals. This election is not only an election however an… pic.twitter.com/OFiitSQmO5

— ANI (@ANI) April 7, 2024

आतंकवादियों को मिलती थी बिरयानी

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भारत में आतंकवादियों के बम धमाकों का शोर सुनाई देता था। इनकी सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। केंद्र व राज्य में अब भाजपा की सरकार है। यहां डबल इंजन की सरकार बनने से राजस्थान की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।