नगर निगम के दमकल दस्ते ने शनिवार को सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस्ते ने मैरिज गार्डनों में अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
By anil tomar
Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 11:18 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 11:18 AM (IST)
HighLights
- दमकल दस्ते ने शनिवार को सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया
- सनशाइन मैरिज गार्डन में अग्निशमन व्यवस्थाएं न मिलने पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई
Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम के दमकल दस्ते ने शनिवार को सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस्ते ने मैरिज गार्डनों में अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सनशाइन मैरिज गार्डन में अग्निशमन व्यवस्थाएं न मिलने पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही गार्डन संचालक को अग्निशमन से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए। फायर आफिसर उमंग प्रधान ने बताया कि शनिवार को अधीक्षण यंत्री डा. अतिबल सिंह यादव, नोडल आफिसर फायर केशव सिंह चौहान और सहायक फायर आफिसर विवेक दीक्षित ने सिरोल रोड स्थित तीन मैरिज गार्डनों मंथन बैंक्वेट हाल, रेशम तारा मैरिज गार्डन और सनशाइन मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन मैरिज गार्डन बंद किया गया अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार ने अपील की है कि शहर के समस्त ऐसे व्यवसायी, भवन स्वामी, होटल, मैरिज गार्डन, विस्फोटक, बहुमंजिला इमारतें आदि की अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं है, तो उनके खिलाफ एनबीसी कोड के अनुसार संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ घंटे में दो गर्डर लांच, कनेक्शन आज से
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत ट्रैक पर लिए गए पावर ब्लाक के दूसरे दिन शनिवार को डेढ़ घंटे के अंदर दो गार्डर लांच किए गए। इससे पहले गत शुक्रवार को भी दो गार्डर लांच किए गए थे। अब रविवार को तीसरे दिन भी ब्लाक लेकर चार गार्डरों के आपस में कनेक्शन किए जाएंगे। पावर ब्लाक होने के कारण डेढ़ घंटे की अवधि में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी इस कार्य के चलते चार ट्रेनें प्रभावित रहीं और डेढ़ से दो घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत गार्डर चढ़ाने का कार्य शनिवार को किया गया। दोपहर 2:20 बजे से ब्लाक शुरू किया, जो 3:50 बजे तक चला। इस बीच स्टेशन पुनर्विकास का ठेका लेने वाली केपीसी कंपनी के कर्मचारियों ने दो गार्डर लांच किए। इन्हें अब रविवार को आपस में जोड़ा जाएगा।





