Lok Sabha Chunav 2024 : प्रधानमंत्री जबलपुर के रोड शो से करेंगे मप्र में लोकसभा चुनाव का आगाज

Lok Sabha Chunav 2024 : प्रधानमंत्री जबलपुर के रोड शो से करेंगे मप्र में लोकसभा चुनाव का आगाज

Lok Sabha Chunav 2024 : मध्यप्रदेश में पहले चरण में जिन 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के साथ बालाघाट में भी चुनावी रैली करेंगे।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Solar, 07 Apr 2024 07:32 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Apr 2024 07:32 AM (IST)

HighLights

  1. कटंगा चौक से छोटी लाइन चौक के बीच शो होगा।
  2. जबलपुर समेत छह सीटों पर पड़ेगा प्रभाव।
  3. सभा से ज्यादा रोड शो को संगठन ने माना प्रभावी।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मप्र के भीतर भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा प्रचार अभियान सात अप्रैल को होगा। पार्टी के सबसे चर्चित नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह मेगा रोड शो होगा। करीब एक घंटे में सवा किलोमीटर प्रधानमंत्री खुली गाड़ी पर चलकर लोगों का अभिवादन करेंगे। कटंगा चौक से छोटी लाइन चौक के बीच नरेन्द्र मोदी का शो होगा। संगठन की नजर में सभा की तुलना में रोड शो अधिक प्रभावी समझा जाता है। जबलपुर में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से चार से ज्यादा लोकसभा सीट पर इसका असर पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के साथ बालाघाट में भी चुनावी रैली करेंगे

बता दे कि भाजपा का महाकोशल अंचल पर अधिक फोकस बना हुआ है। पिछले कई दिनों से पार्टी के दिग्गज नेता जबलपुर आ जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबलपुर दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा है और पूरे शहर को बैनर और पोस्टर से पाट दिया है। मध्यप्रदेश में पहले चरण में जिन 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के साथ बालाघाट में भी चुनावी रैली करेंगे।

सबसे पहले कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में करवाई गई थी

मप्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले कैबिनेट की बैठक भी जबलपुर में करवाई गई थी। इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री ने रानी दुर्गावती की 100वीं जयंती जबलपुर में प्रधानमंत्री का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान मदन महल की पहाड़ी में रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया था। अब लोकसभा चुनाव में जब पहले चरण में छह लोकसभा सीट पर मप्र में चुनाव होना है इस दौरान भी प्रधानमंत्री ने जबलपुर में अपना कार्यक्रम तय किया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि जबलपुर के जरिए आसपास की मंडला, बालाघाट, खुजराहों और छिंदवाड़ा सीट पर असर होगा। इसके अलावा शहडोल और सीधी लोकसभा में प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम प्रभाव डालेगा।

जबलपुर में बढ़ीं सीटें

विधानसभा चुनाव में भाजपा को जबलपुर में बहुत फायदा हुआ। 2018 के विधानसभा चुनाव में जहा जबलपुर से चार-चार सीट भाजपा-कांग्रेस के पास थी। वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव में जबलपुर से भाजपा ने आठ सीट में सात विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। सिर्फ एक सीट ही कांग्रेस के खाते में गई। जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट ही कांग्रेस प्रत्याशी ने जीती।

बाजार की खंडहर इमारतों को ढंका

रोड शो को आकर्षक बनाने के लिए प्रधानमंत्री के रूट में पड़ने वाले खंडहर भवनों को पर्दो से ढंकवा दिया गया है। रूट पर सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं। जिले के बैरीकेड्स कम कम पड़े तो अन्य जिलों से बैरीकेड्स मंगवाए गए हैं। इस बैरीकेड्स के बाहर ही आम जनता खड़े होकर प्रधानमंत्री को देख पाएंगी।