IPL 2024 MI vs DC: दिल्ली को हरा पहली जीत दर्ज करने उतरेगी मुंबई, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 08:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 08:29 PM (IST)

IPL 2024 MI vs DC: दिल्ली को हरा पहली जीत दर्ज करने उतरेगी मुंबई, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11
IPL 2024 MI vs DC

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। मुंबई ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी हारे हैं। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। वहीं, दिल्ली ने 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली जीत हासिल की। ये दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। मुंबई 10वें और दिल्ली 9वें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (IPL 2024 MI vs DC Head To Head Document)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 33 आईपीएल मैच खेले हैं। मुंबई ने 18 और दिल्ली ने 15 जीते हैं। MI का कैपिटल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 218 है। वहीं, DC का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 213 है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने 2 में जीत हासिल की है। आईपीएल 2021 में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो मैच खेले और दोनों हारे थे। 2023 में ये दोनों आखिरी बार भिड़े थे। तब प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा थे।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs DC Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को टारगेट का पीछा करने वाली टीम के लिए बेहतर माना जाता है। यहां अब तक खेले गए 112 आईपीएल मैचों में से 62 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते है। इस मैदान में 70.61% विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए हैं। तेज गेंदबाजों ने 877 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों ने 365 विकेट झटके हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 169 है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs DC Possible Enjoying 11)

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

हार्दिक पंड्या (कप्तान),रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, सूर्यकुमार यादव/नमन धीर।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद, जेक फ्रेजर मैकगर्क।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 MI vs DC Dream11 Crew)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, ईशान किशन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, आकाश मधवाल