MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने छह महिलाओं को बनाया प्रत्याशी, वंचित वर्ग में बढ़ाया महिला प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने एक मात्र महिला प्रत्याशी रीवा से नीलम अभय मिश्रा को बनाया है तो भाजपा ने छह महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 05:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 05:28 PM (IST)

MP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने छह महिलाओं को बनाया प्रत्याशी, वंचित वर्ग में बढ़ाया महिला प्रतिनिधित्व
एमपी में भाजपा और कांग्रेस की महिला प्रत्याशी।

MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी परिदृश्य साफ हो गया है। भाजपा के 10 नए चेहरे चुनावी मैदान में है, तो कांग्रेस ने सात नए चेहरों पर दाव लगाया है। लोकसभा चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने एक मात्र महिला प्रत्याशी रीवा से नीलम अभय मिश्रा को बनाया है तो भाजपा ने छह महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने वंचित वर्ग में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए एसटी-एससी के लिए सुरक्षित 10 में से चार संसदीय सीट पर महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें एसटी संसदीय सीट रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, धार से सावित्री ठाकुर और शहडोल से हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं एससी वर्ग के लिए सुरक्षित चार में से एक सीट भिंड से संध्या राय प्रत्याशी बनाई गई है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद भी है। 2019 में कांग्रेस ने पांच तो भाजपा ने चार महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें भाजपा की चारों महिला प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, हिमाद्री सिंह, रीति पाठक और संध्या राय चुनाव जीती थीं।

इन सात सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में

सीट- प्रत्याशी– पार्टी

शहडोल एसटी– हिमाद्री सिंह — भाजपा (वर्तमान सांसद)

बालाघाट — भारती पारधी — भाजपा

भिंड एससी– संध्या राय — भाजपा (वर्तमान सांसद)

सागर– लता वानखेड़े — भाजपा

रतलाम एसटी– अनीता नागर सिंह चौहान — भाजपा

धार एसटी– सावित्री ठाकुर — भाजपा

रीवा — नीलम अभय मिश्रा — कांग्रेस