पर्दाफाश: क्राइम ब्रांच छापा मारकर कार तो ले आई लेकिन आरोपितों को नहीं पकड़ सकी।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 08:07 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 09:40 AM (IST)
HighLights
- भारत-पाक सीमा पर सक्रिय अपराधियों का एक गिरोह लग्जरी कारें चुरा रहा है।
- इन गाड़ियों का उपयोग मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की सप्लाई में होता है।
- चोरों के इलाकों में बगैर हथियार और बल के जाने की मनाही है। पुलिस पर गोलियां चला देते हैं।
Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारत-पाक सीमा पर सक्रिय अपराधियों का एक गिरोह लग्जरी कारें चुरा रहा है। इन गाड़ियों का उपयोग मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की सप्लाई में होता है। चोरों के इलाकों में बगैर हथियार और बल के जाने की मनाही है। पुलिस पर गोलियां चला देते हैं।

मुखबिर ने यह भी बताया दिनेश की कार पुनासा चरणी की ढाणी में खड़ी हुई। पुलिस वहां पहुंची तो अफसरों ने कहा कि इस इलाके में इक्के-दुक्के पुलिसकर्मियों के जाने की मनाही है। बदमाश पुलिस पर भी हमला कर देते हैं। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, प्रोबेशनर आइपीएस ने करीब 25 जवानों के साथ तड़के 5 बजे छापा मारा तो कार खेत में खड़ी मिली।
डिवाइस से हैक की और डुप्लीकेट चाबी बनाई
पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट से जानकारी ली तो बताया हाईटैक कारों को सिस्टम हैक कर चुराया जा रहा है। विशेषकर स्मार्ट चाबी से लाक-अनल़ाक होने वाली गाड़ियां आसानी से हैक कर ली जाती है। रोलजेम डिवाइस से असली चाबी की फ्रिक्वेंसी हैक कर काउंटर नंबर चुरा कर हूबहू चाबी तैयार हो जाती है। चोरों के लिए यह डिवाइस डार्क वेब पर उपलब्ध हो जाता है।



.jpg)

