Khargone Information: इंदौर-इछापुर हाईवे पर बीयर से भरा ट्रक पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई है। हादसे के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 08:26 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Apr 2024 08:26 AM (IST)
HighLights
- बीयर से भरा पिकअप पलट
- दोड़वा के पास हादसा
- बाल-बाल बचा ड्राइवर
Khargone Information aनईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बीयर की बोतलों से भरा लोडिंग पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें में आग लग गई और वाहन धू-धू कर जल गया। वाहन में आग लगने के बाद ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है वाहन का टायर फट गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
ठेकेदार के यहां भेजी जा रही थी शराब
पुलिस के अनुसार शुक्रवार करीब रात 11 बजे सनावद वेयर हाउस से खंडवा के लाइसेंसी शराब ठेकेदार के यहां वाहन से बीयर की पेटियां भेजी जा रही थी। भीकनगांव थाना के दोड़वा के पास वाहन पलट गया और उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का किया प्रयास। हादसे की सूचना के बाद सनावद और देशगांव से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
बड़वाह। शुक्रवार को पुलिस ने आगरवाड़ा नाले के समीप अवैध मदिरा के ठिकाने पर कार्रवाई की। जहांं से 75 लीटर अवैध मदिरा जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। टीआइ निर्मल श्रीवास ने बताया कि 29 वर्षीय बफलगांव निवासी सोनू पुत्र धनसिंह शुक्रवार को ग्राम आगरवाड़ा के नाले की समीप अवैध मदिरा का निर्माण कर रहा था। सूचना मिलते ही एसआइ अजय कुमार झा, एएसआइ योगेश शिंदे, आरक्षक सूर्या मौके पर पहुंचे। जहां अवैध मदिरा के ढिकाने को नष्ट कर 75 लीटर अवैध मदिरा जब्त की।आरोपित सोनू मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने सख्ती के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।



.jpg)

