Indore Crime Information: इंदौर में गोबर फेंकने पर विवाद, समझाने गए तीन युवकों को चाकू मारे
रंगपंचमी पर गोबर फेंकने की बात को लेकर पीड़ित गुरुवार को आरोपितों को समझाने गए तो उन पर हमला हो गया।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:42 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 08:42 PM (IST)

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रंगपंचमी पर हुई मामूली कहासुनी गुरुवार को जानलेवा हमले में बदल गई। समझाइश देने आए तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मल्हारगंज थाना अंतर्गत हुकमचंद कालोनी की है।
23 वर्षीय प्रियांशु चतुर्वेदी की शिकायत पर आरोपित विकास शेखावत, अप्पू व एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रियांशु के मुताबिक, आरोपितों ने रंगपंचमी पर गोबर फेंका था। गुरुवार को दोस्त गगन, आशुतोष के साथ समझाने गए तो तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।
.jpg)
नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाला गिरफ्तार
इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में भी दो बार अपहरण कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, जीवन ज्योति आश्रम से 25 मार्च को दो नाबालिग लड़कियां लापता हुई थी।
पुलिस ने जांच कर गुरुवार को आरोपित अजीत डामोर उर्फ एलिस को कुंडला जिला झाबुआ से पकड़ लिया। लापता एक लड़की की एलिस से दोस्ती थी। पूर्व में भी उसका अपहरण किया था। आरोपित दोबारा बहला फुसलाकर ले गया और एक गांव में कमरा भी ले लिया।

