Budh Margi 2024: मीन राशि में 25 अप्रैल को मार्गी होंगे बुध देव, इन राशि वालों पर आ सकती है चौतरफा मुसीबत

Budh Margi 2024: मीन राशि में 25 अप्रैल को मार्गी होंगे बुध देव, इन राशि वालों पर आ सकती है चौतरफा मुसीबत

धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति में धन लाभ हो सकता है। यदि किसी कारण विपरीत स्थिति निर्मित होती है तो कर्ज भी लेना पड़ सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:48 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 02:59 PM (IST)

मेष राशि वालों को इस दौरान प्रेम संबंधों में नाकामी मिलेगी। प्रेमिका से विवाद हो सकता है। घर-परिवार में अहंकार के कारण विवाद हो सकता है।

HighLights

  1. मेष राशि को राशि चक्र में पहली राशि माना जाता है।
  2. मेष राशि वालों को उग्र माना जाता है। ऐसे लोग काफी ज्यादा ऊर्जावान होते हैं।
  3. मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह कहा जाता है और बुध देव को बुद्धि, ज्ञान का भी कारक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार बुध देव 25 अप्रैल 2024 को शाम 05.49 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मीन बुध की नीच राशि है और इसके कारण जातकों की निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है। मीन राशि में बुध के मार्गी होने के कारण मेष राशि वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि का स्वभाव

हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि को राशि चक्र में पहली राशि माना जाता है। आमतौर पर मेष राशि वालों को उग्र माना जाता है। ऐसे लोग काफी ज्यादा ऊर्जावान होते हैं और कभी भी थकान महसूस नहीं करते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और बुध देव मेष राशि वालों के 12वें भाव में मार्गी होने करने जा रहे हैं।

naidunia_image

मेष राशि वालों के बनेंगे यात्रा योग

बुध देव के मीन राशि में मार्गी होने से मेष राशि वालों को करियर को लेकर चिंता हो सकती है। ट्रांसफर भी हो सकता है। हालांकि इस दौरान धन लाभ के भी योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति में धन लाभ हो सकता है। यदि किसी कारण विपरीत स्थिति निर्मित होती है तो कर्ज भी लेना पड़ सकता है। नौकरी का दबाव ज्यादा हो सकता है जिसके चलते आप असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं।

प्रेम जीवन में मिलेगी असफलता

मेष राशि वालों को इस दौरान प्रेम संबंधों में नाकामी मिलेगी। प्रेमिका से विवाद हो सकता है। घर-परिवार में अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। परिवार में उत्पन्न होने वाली समस्याएं तनाव दे सकती है। विवाद से बचने का प्रयास करें। अपनी वाणी पर काबू रखें। इस दौरान स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। जीवन में अशांति महसूस होगी। बुध देव के मीन राशि में मार्गी होने से जीवन में जो भी दुष्प्रभाव आएंगे, उनसे बचने के लिए मेष राशि वालों को शनिवार का व्रत करना चाहिए और राहु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ या हवन करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’