Indore Information: महावीर जन्मकल्याणक पर इंदौर में निकलेगी शोभा यात्रा, 14 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर

इस वर्ष भी स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे।

By Adarsh kumar singh

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 12:42 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 12:42 PM (IST)

Indore News: महावीर जन्मकल्याणक पर इंदौर में निकलेगी शोभा यात्रा, 14 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर
महावीर जन्मकल्याणक

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के तत्वावधान में महावीर जन्मकल्याणक पर 21 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कांच मंदिर, इतवारिया बाजार से शुरू होगी। इसके लिए समाज के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, इसमें एमके जैन को प्रमुख संयोजक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 14 अप्रैल को सुबह 9 से 12 बजे तक जवेरीबाग नसिया में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का भी फैसला लिया गया।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस वर्ष भी स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे। शोभा यात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल होंगी। यात्रा कांच मंदिर से मल्हारगंज, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, जवाहर मार्ग होते हुए पुनः कांच मंदिर पर पहुंचेगी। यहां संतो के प्रवचन होंगे।

naidunia_image

इसके बाद श्रीजी का अभिषेक शाम 6 बजे किया जाएगा। वातसल्य भोज का आयोजन भी इतवारिया बाजार में ही होगा। इसके अलावा 14 अप्रैल की रात 7 बजे से समाज की साधारण सभा जाल सभागृह इंदौर पर आयोजित की जाएगी। इसमें महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के विषय में विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वर्ष 2023 में महावीर जयंती के अवसर पर निकले जुलूस एवं धूप दशमी पर आयोजित झांकी व मंडल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एमके जैन एवं समाज के महामंत्री सुशील पांड्या ने बताया कि शहर के सभी जिनालयों में लाइटिंग की जाएगी व घरों में पचरंगी ध्वज लगाया जाएगा। नासिक से ढोल ताशा पार्टी को भी इस आयोजन हेतु बुलाया गया है।