RBI Financial Coverage 2024: लोन की ईएमआई घटेगी या बढ़ेगा महंगाई का बोझ, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी का फैसला थोड़ी देर में आएगा सामने

हर दो महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक होती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45 AM (IST)

मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट (Repo Fee) के अलवा महंगाई दर से संबंधित कई फैसले लिए जाते हैं।

HighLights

  1. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक
  2. पिछले सात बार से नहीं हुआ है कोई बदलाव
  3. 6.5 फीसदी पर स्थिर है रेपो रेट

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का एलान थोड़ी देर में किया जाएगा। कमेटी की 3 दिनी बैठक 3 से 5 अप्रैल तक चली। यह वित्तीय वर्ष 2024-2025 की पहली बैठक रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से लोग रेपो रेट में कटौती की उम्मीद लगाए हुए हैं। रेपो रेट में कटौती होने पर लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

बता दें, आरबीआई ने लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि नए वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक राहत दे सकता है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024 की अंतिम बैठक में रेपो रेट में लगातार सातवीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था।