Accident in Indore: कोचिंग जा रही छात्रा को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, सिर में चोट आने से मौत

Accident in Indore: कोचिंग जा रही छात्रा को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, सिर में चोट आने से मौत

घटना के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया, लेकिन शाम तक पुलिस ने उसकी जानकारी निकाल ली।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 10:50 PM (IST)

ई-रिक्शा की टक्कर से छात्रा की मौत

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ई-रिक्शा की टक्कर से गुरुवार सुबह एक छात्रा की मौत हो गई। कोचिंग जा रही छात्रा को ई-रिक्शा ने टक्कर मारकर गिरा दिया। सिर में गहरी चोट होने से छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, लेकिन शाम को ई-रिक्शा की जानकारी जुटा ली गई।

naidunia_image

एरोड्रम टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह की है। उमंग पार्क छोटा बांगड़दा निवासी 19 वर्षीय शैजल राकेश जटिया स्कूटर से कोचिंग जा रही थी। तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। शैजल को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। टीआइ के मुताबिक, घटना के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेकर देर शाम चालक और रिक्शा का पता जुटा लिया।

ईद के लिए कपड़े खरीदने जा रहे युवक की रिक्शा की टक्कर से मौत

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार आटो रिक्शा ने युवक की जान ले ली। वह दोस्त के साथ नए कपड़े खरीदने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना रेसीडेंसी कालोनी की है। 18 वर्षीय फैजान पुत्र फिरोज खान निवासी आजाद नगर की मौत हुई है। फैजान दोस्त सलमान के साथ ईद के लिए कपड़े खरीदने जा रहा था। तेज रफ्तार से आए आटो रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल भिजवाया लेकिन फैजान की मौत हो गई।