Earthquake in Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिली धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

Earthquake in Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिली धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार रात के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके 9.34 मिनट पर महसूस किए गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 10:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 10:11 PM (IST)

एएनआई, नई दिल्ली। Earthquake in Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार रात के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके 9.34 बजे पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही।

भूकंप के झटके चंबा के साथ लगते क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह दौड़ पड़े। फिलहाल किसी प्रकार नुकसान की सूचना नहीं है।

कुल्लू-लाहौल में महसूस हुए झटके

कुल्लू और लाहौल घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9.35 बजे आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। केलांग में लोग कड़ाके की ठंड में बाहर निकले। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कहीं से नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है।

बता दें 4 अप्रैल 1905 को हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप में 20 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। इसके अलावा कांगड़ा, मैक्लोडगंज और धर्मशाला की कई इमारतें नष्ट हो गई थीं।