IPL 2024 SRH vs CSK: अपने घर में चेन्नई से भिड़ेगी हैदराबाद, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

IPL 2024 SRH vs CSK: अपने घर में चेन्नई से भिड़ेगी हैदराबाद, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में यह दोनों टीमों का चौथा मुकाबला होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 06:28 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 06:28 PM (IST)

IPL 2024 SRH vs CSK

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में यह दोनों टीमों का चौथा मुकाबला होगा। हैदराबाद 3 मैचों में 2 अंक और +0.204 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 6वें नंबर पर है। चेन्नई के 4 अंक है। वह +0.976 के एनआरआर के साथ तीसरे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 रन से हार गई। फिर दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 रन से जीत हासिल की। अपने तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। अपने पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराया। फिर गुजरात के खिलाफ 63 रन से जीत हासिल की, लेकिन तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 20 रन से हार गई।

आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (IPL 2024 SRH vs CSK Head To Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 19 मैच खेले हैं। सीएसके ने उनमें से 14 और हैरदाबाद ने 5 जीते हैं। चेन्नई के खिलाफ एसआरएच का उच्चतम स्कोर 192 है। सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई का उच्चतम स्कोर 223 है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में से चार में सीएसके ने जीत हासिल की है। हैदराबाद ने पिछली बार आईपीएल 2024 में सीएसके को हराया था।

आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 SRH vs CSK Pitch Report)

आईपीएल के इस सीजन का अभी तक इस मैदान में एक ही मैच हुआ है। उस मुकाबले में रनों की बारिश हुई थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद ने 277 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हेनरिक क्लासेन 80 रन, अभिषेक शर्मा 63 रन और ट्रैविस हेड 62 रन प्रमुख स्कोरर थे। अब शुक्रवार के मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को शायद ही कोई मदद मिलेगी। यहां की सपाट पिचों को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 SRH vs CSK Possible Taking part in 11)

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 (IPL 2024 SRH vs CSK Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन (कप्तान)

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, अभिषेक शर्मा, अंजिक्य रहाणे

ऑलराउंडर- एडन मार्करम, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज- पैट कमिंस (उपकप्तान), मथीशा पथिराना