Raisen Information: यात्री बस की टक्कर में दो मेडिकल छात्रों को मौत

Raisen Information: यात्री बस की टक्कर में दो मेडिकल छात्रों को मौत

घटना रात्रि 2:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने सांची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

By Lalit Katariya

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 06:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 06:19 PM (IST)

HighLights

  1. छात्र निखिल राठोर भोपाल एवं अंकरेश शर्मा निवासी टीकमगढ़
  2. विदिशा से सांची की तरफ बाइक से जा रहे थे
  3. इंदौर से टीकमगढ़ का रही यात्री बस ने पीछे से ठक्‍कर मारी

Raisen Information: रायसेन। भोपाल -विदिशा मार्ग पर सांची में होटल अपेक्षा के सामने एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो मेडिकल छात्रों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों विदिशा के अटल बिहारी मेडिकल कालेज के छात्र थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से टीकमगढ़ का रही यात्री बस क्रमांक UP83 BT 0142 ने विदिशा से सांची की तरफ आ रही बाइक क्रमांक MP07 NQ 2987 को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार विदिशा मेडिकल कॉलेज में छात्र निखिल राठोर भोपाल एवं अंकरेश शर्मा निवासी टीकमगढ़ मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात्रि 2:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने सांची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। बताया जा रहा है कि सांची के कई सारे होटल रात भर खुले रहते हैं, ऐसे में विदिशा से कई लोग देर रात चाय नाश्ते के लिए सांची आते हैं जिनमे मेडिकल कालेज के छात्र सहित नाइट ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मचारी भी शामिल होते हों। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की देर रात दोनों छात्र चाय -नाश्ते के लिए ही सांची आ रहे होंगे।