Mumbai Airport Superstar Images; Preity Zinta Husband | Jacqueline Fernandes | सेलेब्स स्पॉटेड: एयरपोर्ट पर पति के साथ दिखीं प्रीति जिंटा, लंबे समय बाद मीडिया के सामने आईं जैकलीन फर्नांडिस

Mumbai Airport Superstar Images; Preity Zinta Husband | Jacqueline Fernandes | सेलेब्स स्पॉटेड: एयरपोर्ट पर पति के साथ दिखीं प्रीति जिंटा, लंबे समय बाद मीडिया के सामने आईं जैकलीन फर्नांडिस

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रीति जिंटा आज यानी गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पति जेन गुडइनफ के साथ स्पॉट हुईं। प्रीति व्हाइट शर्ट और डेनिम जीन्स पहने दिखाई दीं। वहीं जेन ने एयरपोर्ट के लिए कंफर्ट लुक चुना। पैपराजी ने प्रीति से जेन के साथ पोज देने को कहा, लेकिन वो जल्दबाजी में नजर आईं। बता दें, प्रीति लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी।

पति जेन गुडइनफ के साथ प्रीति जिंटा।

पति जेन गुडइनफ के साथ प्रीति जिंटा।

ये फिल्म कई वजह से बेहद खास होने वाली है। दरअसल आमिर खान इस फिल्म प्रोड्यूसर होंगे। आमिर खान और राजकुमार संतोषी ने भी फिल्म लाहौर 1947 के लिए हाथ मिलाया है। अनाउंसमेंट के बाद अब इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है।

प्रीति और सनी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि सनी और प्रीति ने ‘हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘फर्ज’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रीति आखिरी बार ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी।

प्रीति से 10 साल छोटे हैं गुडइनफ

प्रीति ने साल 2016 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जेन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। गुडइनफ लॉस एंजेलिस, में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। शादी के बाद से ही प्रीति अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। साल 2021 में प्रीति ने सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी।

प्रीति के अलावा एयरपोर्ट पर रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव भी दिखे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस, कुशा कपिला, अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बांद्रा के बास्टियन रेस्टोरेंट में नजर आए।

जैकलीन फर्नांडिस का सॉन्ग 'यम्मी यम्मी' इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है।

जैकलीन फर्नांडिस का सॉन्ग ‘यम्मी यम्मी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है।

कुशा कपिला आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में नजर आई थीं।

कुशा कपिला आखिरी बार फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं।

अर्जुन रामपाल के साथ गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स।

अर्जुन रामपाल के साथ गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स।