Deepika Padukone Oscar | Deewani Mastani Options On Oscar Instagram Web page; Ranveer Singh | ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर दीपिका पादुकोण का गाना: ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ की क्लिप शेयर की, रणवीर बोले- मेस्मेरिक
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

द अकेडमी यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ को फीचर किया है। 3 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो में गाने की छोटी सी क्लिप शेयर की गई जिसमें दीपिका, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की झलक मिल रही है।

अकेडमी में यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में इसका जिक्र किया है। वहीं रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट किया।
रणवीर ने कमेंट कर लिखा मेस्मेरिक
अकेडमी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ (जिसे श्रेया घोषाल ने गाया) पर परफाॅर्म करतीं दीपिका पादुकोण।’
दीपिका के हसबैंड एक्टर रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘मेस्मेरिक’ लिखा है। खुद दीपिका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए कुछ लिखा नहीं।

दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टा स्टोरीज में इस पोस्ट को शेयर किया है।
पोस्ट पर इंडियन फैंस ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट पर कई इंडियन फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा, ‘देर से ही सही मगर ऑस्कर्स भी मस्तानी की नूर की दीवानी हो गई।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘मस्तानी के तौर पर दीपिका हमेशा ही आइकॉनिक रहेंगी, कोई भी यह किरदार उनसे बेहतर नहीं कर सकता।’

पोस्ट पर कई इंडियन फैंस ने भी रिएक्ट किया है।
2015 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म थी ‘बाजीराव मस्तानी’
‘दीवानी मस्तानी’ गाना 2015 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का है जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ रुपए कमाए थे। यह 2015 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

इससे पहले दीपिका ऑस्कर 2023 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं।
पिछले साल ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं दीपिका
दीपिका पिछले साल ऑस्कर सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई थीं। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में उन्होंने फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को इंट्रोड्यूस किया था। वहीं इस साल एक्ट्रेस बाफ्टा अवॉर्ड्स सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई थीं।
प्रोफेशनल फ्रंट पर दीपिका का आखिरी रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ थी। वर्ल्डवाइड 337 करोड़ रुपए कमाकर यह अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
पर्सनल फ्रंट पर दीपिका सितंबर तक मां बन सकती हैं। उन्होंने फरवरी में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

