Jabalpur Information : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी प्री-पीएचडी परीक्षा

Jabalpur Information : कई विषयों में सीट रिक्त नहीं थी जिस वजह से विद्यार्थियों को मौका नहीं मिला।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 09:17 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Apr 2024 09:17 AM (IST)

Jabalpur News : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आचार संहिता खत्म होने के बाद होगी प्री-पीएचडी परीक्षा

HighLights

  1. सीट के बारे में विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित करेंगा।
  2. प्रशासन ने विषयवार रिक्त सीटों की मांगी जानकारी।
  3. लंबे समय से विद्यार्थी परीक्षा का कर रहे इंतजार।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी हो रही है। सिर्फ चुनाव आचार संहिता के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। विभागों से विषयवार पीएचडी के लिए रिक्त सीट की जानकारी बुलाई गई है। सीट के बारे में जानकारी आते ही प्रशासन विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित करेंगा।

कई विषयों में सीट रिक्त नहीं थी जिस वजह से विद्यार्थियों को मौका नहीं मिला

कुलसचिव डा.दीपेश मिश्र ने बताया कि करीब एक साल पहले डीईटी के माध्यम से प्रवेश परीक्षा हुई थी। कई विषयों में सीट रिक्त नहीं थी जिस वजह से विद्यार्थियों को मौका नहीं मिला। इस बार उम्मीद है कि सीट अधिक रिक्त होगी जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इधर गाइड की सख्या भी कम होने की वजह से विद्यार्थियों को सीट रिक्त नहीं मिल पा रही है।

लेक्चरर के पास छह शोधार्थी रख सकते हैं

प्रो.राकेश बाजपेयी ने बताया कि प्रोफेसर और रीडर को अधिकतम अपने आधीन आठ शोधार्थी रखने का नियम है। वहीं लेक्चरर के पास छह शोधार्थी रख सकते हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों की बड़ी कमी है जिस वजह से सीट खाली नहीं हो रही है। हिंदी, कामर्स, प्रबंधन,एजुकेशन जैसे कई विषयाें में बड़ी मांग बनी हुई है लेकिन इनमें अधिकांश विषयों में गाइड ही नहीं है लंबे समय से विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे गए हैं जिस वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु