Overseas actor Alex oneill will get unhappy when his scenes get reduce | सीन्स कटने से दुखी हो जाते हैं विदेशी एक्टर एलेक्स: बोले- मुश्किल से तो हिंदी बोल पाता हूं; कहा- आर्या में मेरे सीन्स काटे गए थे

Overseas actor Alex oneill will get unhappy when his scenes get reduce | सीन्स कटने से दुखी हो जाते हैं विदेशी एक्टर एलेक्स: बोले- मुश्किल से तो हिंदी बोल पाता हूं; कहा- आर्या में मेरे सीन्स काटे गए थे

57 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘ऐ वतर मेरे वतन’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फिल्म में सारा के अपोजिट निगेटिव रोल में विदेशी एक्टर एलेक्स ओनेल नजर आए हैं। एलेक्स कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इसी बीच एलेक्स ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान अपने बॉलीवुड करियर और स्ट्रगल पर खुलकर बात की है।

उन्होंने बताया कि कुछ फिल्मों और सीरीज में शूटिंग के बाद सीन्स काट दिए जाते हैं। इससे एलेक्स को दुख पहुंचता है। एलेक्स बताते हैं कि सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में उनके साथ ऐसा हुआ है।

ऐ वतन मेरे वतन में एलेक्स का लुक।

ऐ वतन मेरे वतन में एलेक्स का लुक।

एलेक्स ने सारा के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- सारा बहुत बड़ी स्टार हैं। लेकिन मेरे हिसाब से ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। क्योंकि इससे पहले ज्यादातर लोग सारा को खूबसूरत और ग्लैमरस कहते रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में उनके अंदर की एक्ट्रेस बाहर आई है। एलेक्स का मानना है कि ये फिल्म सारा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

अली फजल और राजकुमार राव एलेक्स के फेवरेट एक्टर हैं।

अली फजल और राजकुमार राव एलेक्स के फेवरेट एक्टर हैं।

नेपोटिज्म पर बात करते हुए एलेक्स ने बताया कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म बहुत ज्यादा है। बहरहाल, उन्होंने इस टॉपिक पर ज्यादा खुलकर बात नहीं की।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे खराब एक्सपीरियंस

जब एलेक्स से पूछा गया कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनका सबसे खराब एक्सपीरियंस क्या रहा। इसपर एलेक्स ने कहा कि सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ में उनके कई सीन कट कर दिए गए थे। उन्होंने कहा- इसमें मेरा किरदार संगीतकार का था। मैंने हिंदी और संस्कृत बोलने पर बहुत मेहनत की थी।

सुष्मिता सेन के साथ एलेक्स ओनेल।

सुष्मिता सेन के साथ एलेक्स ओनेल।

एलेक्स बताते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए संस्कृत में श्लोक याद किया था, जिसमें उनको बहुत मुश्किल भी हुई थी। जब सीरीज रिलीज हुई तो मैंने देखा कि मेरे बहुत से सीन सीरीज में नहीं थे। उस वक्त मुझे बहुत दुख पहुंचा था। क्योंकि आप अपने आस-पास और जानने वालों को पहले ही अपने किरदार और सीन्स के बारे में बता देते हैं। लेकिन जब रिलीज होने के बाद आपका काम वैसा नहीं दिखाई देता है, तो लोग हंसते हैं।

एलेक्स का कहना है कि ये पहली बार नहीं हुआ है। हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी उनके साथ ऐसा हुआ है। इसमें भी उनके कुछ सीन्स फिल्म से हटा दिए गए।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एलेक्स का सबसे अच्छा बॉन्ड सारा और फिल्म के डायरेक्टर कन्नन अय्यर के साथ बना। बॉलीवुड में एलेक्स के फेवरेट एक्टर अली फजल और राजकुमार राव हैं। वहीं फेवरेट एक्ट्रेस की बात करें तो उन्हें विद्या बालन, दिव्या दत्ता और तब्बू हैं।

फिल्म ‘चीनी कम’ से एलेक्स ने बॉलीवुड में कदम रखा

एलेक्स अमेरिका से हैं। दस साल तक अमेरिका में स्टेज पर काम करने के बाद वो इंडिया आ गए। उन्हें स्टेज पर काम करना अच्छा लगने लगा था। एलेक्स उन दिनों मॉडलिंग करते थे, तभी पहली बार डायरेक्टर आर बाल्की ने उन्हें फिल्म ‘चीनी कम’ में रोल ऑफर किया था। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। बिग बी के अलावा इस फिल्म में तब्बू और परेश रावल जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे।

राजकुमार राव के साथ एलेक्स फिल्म 'रूही' में नजर आए थे।

राजकुमार राव के साथ एलेक्स फिल्म ‘रूही’ में नजर आए थे।

एलेक्स ने फिल्मों के बाद टीवी में भी काम किया था

एलेक्स ने फिल्म करने के बाद ‘झांसी की रानी’ जैसे टीवी शो में काम किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें टीवी करने में मुश्किलें आती थीं। दरअसल, टीवी में हर दिन एक्टर्स को शूटिंग के तुरंत पहले ही सेट पर स्क्रिप्ट दी जाती है। अब क्योंकि एलेक्स की हिंदी पर कमांड उतनी अच्छी नहीं थी। उन्हें जल्दबाजी में प्रैक्टिस करने में थोड़ी समस्या आती थी। उनका कहना है कि टीवी में शूट के दौरान काफी प्रेशर होता है।

फिल्मों की बात करें तो उसमें आपके पास अच्छा खासा समय होता है। कई दिनों की रिहर्सल होती है। इस वजह से एलेक्स के लिए फिल्में करना ज्यादा आसान है। एलेक्स एक्टिंग के अलावा म्यूजिक, सिंगिंग और कई स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। एक्टिर के अलावा वो बेहतरीन सिंगर भी हैं।