Gwalior Information: ग्वालियर में ओवर फ्लो हो रहे सीवर में सफाई करने उतरे भाजपा पार्षद, सफाई नहीं होने से थे नाराज

ग्वालियर में नगर निगम द्वारा सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद खुद सफाई के लिए सीवर में उतर गए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 06:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 06:38 PM (IST)

Gwalior News: ग्वालियर में ओवर फ्लो हो रहे सीवर में सफाई करने उतरे भाजपा पार्षद, सफाई नहीं होने से थे नाराज
नगर निगम द्वारा नहीं की गई सफाई तो पार्षद खुद सीवर में उतरे

HighLights

  1. ग्वालियर में सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद
  2. नगर निगम द्वारा नहीं की गई सफाई तो पार्षद खुद सीवर में उतरे
  3. सीवर समस्या के कारण घरों में भर रहा था पानी

ग्वालियर। ग्वालियर में नगर निगम द्वारा सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद खुद सफाई के लिए सीवर में उतर गए। दरअसल ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 15 में आने वाले महेंद्र नगर में कई दिनों से सीवर ओवर फ्लो हो रहे थे और यहां पर घरों में भी पानी भर रहा था। पार्षद देवेंद्र राठौर का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से बातचीत की और सीवर साफ करने के लिए भी कहा लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद देवेंद्र राठौर खुद सीवर में उतर गए और साफ सफाई करना शुरू कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और