Vidisha Information: ग्यारसपुर के जंगलों में फिर लगी आग, बुझाने में जुटा अमला

वन विकास निगम के रेंजर गोविंद कुशवाह के मुताबिक मोहम्मदगढ़ क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। विभाग का मैदानी अमला आग बुझाने में लगा हुआ है।

By Lalit Katariya

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 01:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 01:37 PM (IST)

Vidisha News: ग्यारसपुर के जंगलों में फिर लगी आग, बुझाने में जुटा अमला

HighLights

  1. ग्यारसपुर के अंतर्गत चोपड़ा के जंगल में लगी आग

Vidisha Information: विदिशा।ग्यारसपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोपड़ा और चिर्रोदा के जंगलों में सोमवार दोपहर को आग लग गई, जो देर शाम तक काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। वन विकास निगम का अमला दिन भर आग बुझाने की कोशिशों में जुटा रहा।

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह के समय ग्यारसपुर तहसील मुख्यालय के पास के ही जंगल में आग लग गई थी, जिसे वन विकास निगम के अमले ने दोपहर तक बुझा दिया लेकिन कुछ ही देर बाद मोहम्मदगढ क्षेत्र के कंपाउंड नंबर 80 में आग लग गई, जो फैलते – फैलते चिर्रोदा तक फैल गई। देर शाम तक आग ने चोपड़ा के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया। मालूम हो, चार दिन पहले ही ग्यारसपुर के जंगल में आग लगी थी जिसमें सैंकड़ों पेड़ और पौधे जल गए थे। वन विकास निगम के रेंजर गोविंद कुशवाह के मुताबिक मोहम्मदगढ़ क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। विभाग का मैदानी अमला आग बुझाने में लगा हुआ है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र